Indian Student: भारतीय छात्रा की हत्या की गई? 21 दिनों से गायब संत्रा साजू का स्कॉटलैंड में नदी में मिला शव
Indian Student Santra Saju Found Dead: इस महीने की शुरुआत से लापता 22 साल की भारतीय छात्रा का शव स्कॉटलैंड में एक नदी में मिला है। मृतक छात्रा के परिवार वालों को उसकी मौत की जानकारी दे दी गई है।
केरल की संत्रा साजू स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग में हेरियट-वाट विश्वविद्यालय में पढ़ रही थी। पुलिस स्कॉटलैंड ने एक बयान में कहा है, कि उन्हें एडिनबर्ग के पास एक गांव न्यूब्रिज के पास एक नदी में एक शव के बारे में पता चला। पुलिस स्कॉटलैंड ने कहा, कि "शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024 को सुबह करीब 11.55 बजे पुलिस को न्यूब्रिज के पास पानी में एक शव मिलने की जानकारी मिली।"

पुलिस ने उस दिन कहा था, कि "औपचारिक पहचान अभी भी नहीं हुई है, हालांकि 22 वर्षीय संतरा साजू के परिवार को सूचित कर दिया गया है। मौत को संदिग्ध नहीं माना जा रहा है।" जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं, कि अगर मौत संदिग्ध नहीं है, तो फिर संत्रा की कैसे मौत हुई?
सुपरमार्केट में लगे CCTV में आखिरी बार दिखी थी संत्रा
पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, कि स्कॉटलैंड की प्रॉसीक्यूटर सर्विस और मृत्यु जांच निकाय, प्रोक्यूरेटर फिस्कल को एक रिपोर्ट भेजी जाएगी। साजू को आखिरी बार 6 दिसंबर की शाम को लिविंगस्टन के अल्मंडवेल में एक असदा सुपरमार्केट स्टोर में सीसीटीवी में देखा गया था।
पुलिस की तरफ से उसके गायब होने के बाद गुमशुदा व्यक्ति की तलाश के लिए अपील जारी की गई थी, जिसमें बताया गया था, कि साजू की लंबाई लगभग 5 फीट 6 इंच थी और वह भारतीय मूल की थी, दुबली-पतली थी और उसके बाल छोटे काले थे। उसने फर-लाइन वाले हुड के साथ एक काली जैकेट, बेज रंग के फरी इयरमफ और एक काला फेसमास्क पहना हुआ था।
पूछताछ में यह भी पता चला है, कि उसके पास एक काला रूकसाक भी था।
संत्रा की मौत की अभी भी जांच जारी
कॉर्स्टॉरफाइन पुलिस स्टेशन की इंस्पेक्टर एलिसन लॉरी ने उस समय एक बयान में कहा था, कि "अब हम जानते हैं कि संत्रा ने शुक्रवार शाम को बर्नवेल के एक पते से एक काले और सफेद रंग का शॉपर-स्टाइल बैग उठाया था, लेकिन जब वह सुपरमार्केट में दाखिल हुई तो उसके पास वह बैग नहीं था।
पुलिस अधिकारी ने कहा, कि "बैग महत्वपूर्ण है और किसी को उसे ले जाते हुए देखना याद हो सकता है। हम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी रखे हुए हैं और इस उम्मीद में सुपरमार्केट से संतरा की तस्वीरें जारी की हैं कि कोई उसे पहचान लेगा। उसका पता लगाने के प्रयास में व्यापक जांच की जा रही है।"












Click it and Unblock the Notifications