RUSSIA-UKRAINE WAR: यूक्रेनी अर्धसैनिक बल में शामिल हुआ भारतीय छात्र, स्पेस साइंटिस्ट बनने गया था खार्कीव
वर्ष 2018 में यूक्रेन के खार्कीव विश्वविद्याल में एयरोस्पेस का अध्ययन करने गए भारतीय छात्र ने यूक्रेनी अर्धसैनिक बल को ज्वाइन कर लिय है।
नई दिल्ली, 08 मार्च। यूक्रेन रूस के बीच युद्ध में यूक्रेन की भारी क्षति हो रही है। भारत सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सकुशल वापल लाने का प्रयास कर रही है। वहीं तमिलनाडु के कोयंबटूर के एक छात्र ने रूस की सेना के साथ युद्ध करने का निर्णय लिया है। यह छात्र यूक्रेन की खार्कीव यूनिवर्सिटी में पढाई करने गया था लेकिन अब यूक्रेनी अर्धसैनिक बल में शामिल हो गया है।

रूसी आक्रमण का सामना करने के लिए यूक्रेन अर्धसैनिक बल को ज्वाइन करने वाले छात्र सैनिकेश की उम्र 21 वर्ष है। इस युवक ने पहले भारतीय सेना में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। भारत में अधिकारियों ने सैनिकेश के निवास का दौरा किया और उनके माता-पिता से इसके बारे में पूछताछ की। उन्हें पता चला कि सैनिकेश ने भारतीय सेना में शामिल होने के लिए आवेदन किया था लेकिन उसका चयन नहीं पाया।
यूक्रेन के राष्ट्रीय एयरोस्पेस विश्वविद्यालय में अध्ययन करने गया था छात्र
सैनिकेश वर्ष 2018 में यूक्रेन के खार्कीव स्थित राष्ट्रीय एयरोस्पेस विश्वविद्यालय में अध्ययन करने गया था। जुलाई 2022 में उसका कोर्स पूरा होना था। इस बीच यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध शुरू होन से सैनिकेश का उनके परिवार से संपर्क टूट गया। बाद में दूतावास की सहायता से सैनिकेश से संपर्क कर पाए। परिजनों से बातचीत होने पर पता चला कि सैनिकेश ने रूस के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने का निर्णय लिया है और वे यूक्रेन के अर्धसैनिक बल में शामिल हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications