नाबालिग सेक्स वर्कर को हायर किया, फिर पैसे भी नहीं दिए, कोर्ट ने सुनाई सजा

नई दिल्ली। भारतीय मूल के एक छात्र को सिंगापुर में दस महीने की सजा सुनाई गई है। छात्र को 18 साल से कम उम्र की एक सेक्स वर्कर को हायर करने और फिर उससे सेक्स के बाद तय रकम ना देने के लिए सजा सुनाई गई है। मामला बीते साल के मई महीने का है। 25 साल के हरी कुमार को कोर्ट ने 14 साल की सेक्स वर्कर के साथ कुछ रकम देने का वादा कर संबंध बनाने और फिर तय रकम ना देने का दोषी पाया। कोर्ट ने इस दौरान टिप्पणी की, 'एक तो आपने नाबालिग सेक्स वर्कर से सेवाएं ली और फिर जले पर नमक छिड़कने का काम करते हुए उसे रकम भी नहीं दी।

Indian student in singapore, singapore, jail, prostitution in singapore, sex worker, jailed for hiring underage prostitute in Singapore

लड़की ने फेसबुक पर एक पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था कि उसे एक महंगा फोन खरीदने के लिए पैसा चाहिए। इस पर हरी ने उससे पूछा था कि वो बदले में क्या देगी, लड़की ने इस पर सेक्स संबंधों का ऑफर दिया। दोनों में 70 सिंगापुर डॉलर में सौदा हुआ। इसके बाद दोनों में मिलना तय हुआ लेकिन हरी सेक्स के बाद बिना रकम दिए ही चला गया। मामला प्रकाश में तब आया, जब लड़की के स्कूल को इसका पता चला और स्कूल प्रशासन ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने हरी को गिरफ्तार किया।

इससे पहले हरी ने कोर्ट में कहा था कि उसने लड़की से संबंध नहीं बनाए और लड़की की सादा-दिली को देखते हुए उसे 70 डॉलर दिए थे। बाद में हरी ने लड़की से संबंध बनाने की बात स्वीकार ली। कोर्ट ने लड़की और पुलिस की जांच के आधार पर सजा सुनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+