ब्रिटिश महारानी को मारने महल पहुंचा भारतीय सिख, जालियांवाला बाग कांड का लेना चाहता था बदला

साल 1919 में जनरल डायर के आदेश के बाद जालियांवाला बाग में अग्रेजी सेना ने निहत्थे भारतीय क्रांतिकारियों पर गोलियों की बरसात कर दी थी, जिसमें कम से कम 1200 से ज्यादा क्रांतिकारी मारे गये थे।

लंदन, दिसंबर 27: ब्रिटेन में एक भारतीय शख्स के धमकी भरे वीडियो ने कोहराम मचा दिया है। इस भारतीय सिख ने ब्रिटेन की महारानी की हत्या करने की धमकी दी है और धमकी भरा वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो के जरिए आरोपी शख्स ने अमृतसर में हुए जालियांवाला बाग कांड का बदला लेने के लिए ब्रिटेन की महारानी की हत्या करने की धमकी दी है। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महारानी की हत्या करने की धमकी

महारानी की हत्या करने की धमकी

ब्रिटिश अखबार द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटिश महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की हत्या करने के लिए आरोपी शख्स उनके महल के अंदर घुस गया था और उसके हाथ में तीर कमान था। आरोपी शख्स तीर कमान के जरिए ब्रिटिश क्वीन की हत्या करना चाहता था और रिपोर्ट के मुताबिक, जब ब्रिटिश महारानी क्रिसमस मनाने के लिए विंडसर कैसल पहुंची थी, उस वक्त वो उनपर हमला करना चाहता था, लेकिन उसे हिरासत में ले लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की उम्र 19 साल है और ब्रिटिश पुलिस ने मानसिक स्वास्थ्य कानून के तहत उसे हिरासत में ले रखा है।

वीडियो में दिख रहा है संदिग्ध

वीडियो में दिख रहा है संदिग्ध

द सन ने आरोपी को लेकर एक वीडियो फुटेज जारी किया है, जिसमें संदिग्ध को देखने का दावा किया गया है, जिसमें वो तीर कमान से लैस दिख रहा है। इसके साथ ही उसने नकाब पहन रखा है। वहीं धमकी वाले वीडियो में उसने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल करते हुए अपनी आवाज बदल ली है और कैमरे के सामने ब्रिटिश महारानी को मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी का नाम जसवंत सिंह चैल बताया गया है और महारानी को धमकी देने वाला ये वीडियो स्नैपचैट पर क्रिसमस के दिन सुबह 8:06 बजे अपलोड किया गया। जबकि, विंडसर विंडसर कैसल के मैदान के अंदर से पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पूरी तरह बदला था हुलिया

पूरी तरह बदला था हुलिया

आरोपी जसवंत ने महारानी को धमकी देने के लिए जो वीडियो बनाया था, उसमें वो बिल्कुल पहचान में नहीं आ रहा है और उसने खुद को मास्क के अंदर छिपा रखा है और फिल्टर का इस्तेमाल करते हुए उसने अपनी आवाज भी बदल रखी है। वहीं, स्टार वॉर्स से संबंधित मुखौटा भी उसने लगा रखा है।

वीडियो में दी धमकी

धमकी भरे वीडियो में आरोपी ने कहा है कि, ''मुझे माफ करें और जो कुछ मैं करने जा रहा हूं, उसके लिए भी मुझे माफ करें, क्योंकि मैं क्वीन एलिजाबेथ की हत्या करने की कोशिश करूंगा और ये 1919 में जालियांवाला बाग नरसंहार में मारे गये लोगों का बदला होगा''। आरोपी ने वीडियो में आगे कहा है कि, ''यह उन लोगों के लिए भी बदला है जो अपनी जाति के कारण मारे गए, जिन्हें अपमानित किया गया और जिनसे भेदभाव किया गया। मैं एक भारतीय सिख हूं, सिथ हूं। मेरा नाम जसवंत सिंह चैल है, मेरा नाम डार्थ जोन्स है।'

स्टारवार्स से प्रेरित है आरोपी

स्टारवार्स से प्रेरित है आरोपी

सिथ स्टार वार्स में प्रमुख खलनायकों का संदर्भ हो सकता है जबकि डार्थ जोन्स जेम्स अर्ल जोन्स से संबंधित हो सकता है जिन्होंने डार्थ वाडर को आवाज दी थी। क्लिप की पृष्ठभूमि में स्टार वार्स के चरित्र डार्थ मालगस की एक तस्वीर दिखाई दे रही थी। आपको बता दें कि, साल 1919 में अमृतसर के जालियांवाला बाग में अंग्रेजों ने भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों पर अंधाधुंध गोलियों की बरसात कर दी थी। जनरल डायर के आदेश के बाद अग्रेजी सेना ने निहत्थे भारतीय क्रांतिकारियों पर गोलियों की बरसात कर दी थी, जिसमें कम से कम 1200 से ज्यादा क्रांतिकारी मारे गये थे और 3600 से ज्यादा लोग घायल हो गये थे

आरोपी से हो रही है पूछताछ

आरोपी से हो रही है पूछताछ

वहीं, आरोपी से लंदन पुलिस पूछताछ कर रही है और उसकी मानसिक स्थिति का पता लगाने के लिए उसका मेडिकल चेकअप भी करवाया गया है। वहीं, आरोपी के बैकग्राउंड को लेकर भी अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। अभी तक पता चला है कि, इससे पहले आरोपी ने राजपरिवार के किसी और सदस्य को कोई धमकी नहीं दी है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि, महल में घुसने के बाद आरोपी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि, वो क्या करे और फिर कुछ ही देर में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, लंदन की पुलिस इस घटना को काफी गंभीरता से ले रही है और मेट्रोपॉलिटन पुलिस जांच कर रही है, वहीं मामले की जानकारी गृह मंत्रालय को दी गई है।

आरोपी की हो रही है तफ्तीश

आरोपी की हो रही है तफ्तीश

वहीं, स्कॉटलैंड यार्ड के एक प्रवक्ता ने कहा कि, 'आरोपी की गिरफ्तारी के बाद लंदन पुलिस का जासूस वीडियो समेत आरोपी को लेकर सारी जानकारियों की तलाश कर रही है।' वहीं, लंदन में तीर कमान को घातक हथियार तो माना जाता है, लेकिन ये गैर-कानूनी नहीं है और इसे बेहद आसानी से इंटरनेट के जरिए खरीदा जा सकता है। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने साउथेम्पटन स्थिति उसके चार बिस्तर वाले घर की तलाशी ली है, जहां इस संदिग्ध का परिवार रहता है। वहीं, संदिग्ध के एक पड़ोसी ने 'द सन' को बताया कि, ''आरोपी के परिवार वालों के साथ पुलिस की काफी देर तक बहसबाजी हुई थी''।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+