क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

कोरिया की धरती पर भारत का 'देशी तड़का', देशी अंदाज में

Google Oneindia News

नयी दिल्ली। भारतीय खाने के शौकिन होते है। तीखा-मिर्च मसालेदार खाना भारतीयों की पहचान बन गई है। अब तक की दुनिया के हर कोने में भारतीय पहुंच चुके हैं तो लाजिमी है कि उनके साथ उनका जायका भी विदेशों में पहुंच गया। विदेशी जमीन पर भारत के जायके की धूम है। मटर-पनीर हो या तंदूरी चिकन या आलू गोभी अब ये पकवान सिर्फ भारतीयों की नहीं बल्कि बल्कि दक्षिण कोरिया के लोग को भी पसंद आने लगे हैं।

कोरियाई इन व्यंजनों के दीवाने हैं। दक्षिण कोरिया में कम से कम 300 भारतीय रेस्तरां हैं। इनमें से अकेले राजधानी सियोल में 50 भारतीय रेस्तरां हैं, जो खास तौर पर उत्तर भारतीय और पंजाबी व्यंजन परोसते हैं। लेकिन इन सब रेस्टोरेंट में से कुछ हटकर है सियोल का मनोकामना रेस्टूरेंट। जैसा नाम वैसी ही माहौल। इस रेस्टोरेंट की खासियत है कि यहां भारतीय जायदा भारतीय अंजाद में परोसा जाता है।

देशी अंदाज में

देशी अंदाज में

रेस्टोरेंट की सजावट भी भारतीय परिवेश को ध्यान में रखकर की गई है। यहां कि दीवालों पर भारतीय देवी-देवताओं की तस्वीरें टंगी है।

भारत का देशी तड़का

भारत का देशी तड़का

भारती वाद्य़ यंत्रों से, लैंप और दियों से रेस्टोरेंट की सजावट की गई हैं। इतना ही नहीं दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में बसे इस रेस्टोरेंट में भारतीय संगीत ही बजता है। लोग बॉलीवुड के गानों के साथ पालक-पनीर औन नॉन का जायका चखते हैं.

भारत का देशी तड़का

भारत का देशी तड़का

आपको बता दें कि सिलोय में भारतीयों की संख्या करीब 7000 के आसपास है। जिनमें से अधिकतर लोग इंजीनियरिंग सेक्टर से आते हैं।

भारत का देशी तड़का

भारत का देशी तड़का

पिछले साल करीब 1000 हजार भारतीय इंजीनियरिंग सेक्टर में करियर बनाने सियोल गए। वहीं 125 से ज्यादा भारतीय रिचर्स और फैलोशिप के लिए यहां आते है।

भारत का देशी तड़का

भारत का देशी तड़का

ऐसे में यहां का ये भारतीय रेस्टोरेंट न केवल इन भारतीयों के लिए बल्कि कोरियाई लोगों के लिए भी देशी स्वाद चखने का जरिया बनता जा रहा हैं।

भारत का देशी तड़का

भारत का देशी तड़का

यहां जितने भारतीय आपको स्वाद का मजा लेते दिखेंगे उससे ज्यादा तादात में कोरियाई यूथ और महिलाएं दिख जाएंगी।

भारत का देशी तड़का

भारत का देशी तड़का

रेस्टोरेंट की सजावट ज्यादा से ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। भारत की झलकियों को देखते हुए लोग यहां भारत के अलग-अलग व्यंजनों का मजा लेते हैं।

भारत का देशी तड़का

भारत का देशी तड़का

भारत से रिसर्च के लिए दक्षिण कोरया गए मानव सेक्सेना के मुताबिक इस रेस्टोरेंट की पालक पनीर लोगों में खासी तौर लोकप्रिय है। मानव की मानें तो यहां का खाना घर के खाने की याद दिलाता हैं।

भारत का देशी तड़का

भारत का देशी तड़का

कोरियाई और विदेशी यात्री तंदूरी आइटम 'नान' पसंद करते हैं। साथ ही मक्खन-लहसुन, रोटी और लस्सी बड़े चाव से पसंद किए जाते हैं। इसके अलावा आलू-गोभी, दाल और तंदूरी चिकन पसंद किए जाते हैं।

Comments
English summary
There’s no shortage of Indian food in South Korea, but it can be tough to separate the authentic restaurants from the posers. In capital souel there is a Indian Restaurant where you can enjoy Indian food in traditional Indian style.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X