भारत-पाकिस्तान आ रहे हैं करीब! पीएम मोदी ने इमरान खान को लिखी चिट्ठी, पाकिस्तान को दिया खास मैसेज

भारतीय पीएम नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तानी पीएम इमरान खान को पाकिस्तान दिवस के मौके पर चिट्ठी लिखी है।

इस्लामाबाद/नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले दो महीने के दौरान दुश्मनी की बर्फ पिघलती नजर आ रही है। खासकर पिछले एक हफ्ते में पाकिस्तान को लेकर भारत ने जो अप्रोच दिखाया है, उससे कुछ ऐसे ही संकेत जा रहे हैं। मौका था पाकिस्तान दिवस का जिसमें भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उन्हें और पूरे पाकिस्तानी अवाम को बधाई दी है।

Recommended Video

    PM Modi ने Imran Khan को लिखा पत्र, Pakistan को इस बात पर दी बधाई | वनइंडिया हिंदी
    ‘पाकिस्तान से दोस्ती चाहता है भारत’

    ‘पाकिस्तान से दोस्ती चाहता है भारत’

    मंगलवार को पाकिस्तान दिवस था और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को चिट्ठी लिखी है। भारतीय प्रधानमंत्री ने अपनी चिट्ठी में पाकिस्तान के अच्छे भविष्य की कामना की है। उन्होंने चिट्ठी में लिखा है कि 'एक्सलेंसी, पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस के मौके पर मैं पाकिस्तानी जनता को अपनी शुभकामनाएं देता हूं। एक पड़ोसी देश के नाते भारत, पाकिस्तान की जनता से मैत्रीपूर्ण संबंध की अपेक्षा रखता है। इसके लिए भरोसा और आतंकवाद और आक्रामकता मुक्त माहौल का होना बेदद जरूरी है। एक्सलेंसी, मानवता के इस कठिन दौर में मैं आपको और पाकिस्तान की जनता को कोविड-19 महामारी के दौर में उपजे हालातों और चुनौतियों के लिए शुभेच्छा देना चाहूंगा'

    पिछले एक हफ्ते में दूसरी पहल

    पिछले एक हफ्ते में दूसरी पहल

    पिछले एक हफ्ते में ये दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान को लेकर कुछ कहा हो। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों देशों के संबंधों में सुधार हो रहा है। दोनों देशों के बीच 2016 से ही काफी खराब संबंध हो गये थे। खासकर पुलवामा में भारतीय सैनिकों पर हुए हमले के बाद दोनों देशों के संबंध काफी ज्यादा खराब हो गये थे और स्थित लड़ाई तक पहुंच गई थी। भारत ने आतंकियों को मारने के लिए पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक भी किया था।

    बार-बार बातचीत की बात

    बार-बार बातचीत की बात

    पिछले दो महीने से पाकिस्तान की तरफ से कई बार भारत से बातचीत की अपील की गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कई बार भारत से बातचीत करने की अपील कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ कश्मीर मुद्दा है और बातचीत के जरिए ही कश्मीर समस्या का समाधान किया जा सकता है। वहीं, पिछले हफ्ते पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल कमर बाजवा ने भी बयान दिया था कि दोनों देशों को अतीत की बातें भूलकर शांतिपूर्वक बातचीत करनी चाहिए, जबकि भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरी बार सकारात्मक संकेत दिए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+