पीएम मोदी का इजरायल दौरा होगा ऐतिहासिक: पीएम बेंजामिन नेतन्याहू
इजरायल के इतिहास में पहली बार भारत का कोई प्रधानमंत्री दौरे पर आ रहा है। इसको बेंजामिन नेतन्याहू इजरायल की ताकत का प्रतीक बताया।
यरूशलम। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अगले सप्ताह होनेवाले भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को काफी महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम बताया है।

इजरायल के इतिहास में पहली बार भारत के कोई प्रधानमंत्री दौरे पर आ रहे हैं। इसको बेंजामिन नेतन्याहू इजरायल की ताकत का प्रतीक बताया।
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, 'मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी इजरायल आ रहे हैं। यह इजरायल के लिए ऐतिहासिक यात्रा है। देश के 70 साल के इतिहास में किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने इजरायल का दौरा नहीं किया।'
पीएम मोदी की पहली इजरायल यात्रा पर नेतन्याहू ने कहा, 'यह इजरायल की सैन्य, आर्थिक और कूटनीतिक ताकत को दर्शाता है।' रविवार को साप्ताहिक कैबिनेट की बैठक में पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ये बातें कहीं।
नेतन्याहू ने मीटिंग में कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्ते को मजबूत बनाने की दिशा में यह अहम कदम है। भारत और इजरायल के रिश्ते काफी उतार-चढ़ाव वाले रहे हैं।
नेतन्याहू ने कहा कि भारत के साथ होनेवाले समझौतों के फैसलों को कैबिनिट अप्रूव करेगा जिसमें निर्यात बढ़ाने, पानी और कृषि के क्षेत्र में सहयोग को और गहरा करने, आविष्कार के लिए संयुक्त रूप से फंड की स्थापना और भारतीय टूरिज्म को इजरायल में बढ़ाने जैसे मसले शामिल हैं। भारत और इजरायल के बीच के संबंध डिफेंस और कृषि के क्षेत्र पर टिके रहे हैं। हाल के वर्षों में विज्ञान और तकनीक, शिक्षा व गृह सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा मिला है।












Click it and Unblock the Notifications