भारत या मोरक्को का नहीं था अफगानिस्तान में क्रैश विमान, ये रूसी प्राइवेट जेट कैसे हुआ हादसे का शिकार?
Indian passenger plane crashes in Afghanistan's Badakhshan: अफगानिस्तान में एक पैसेंजर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसा अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में हुआ है। प्लेन कल रात रडार से गायब हो गया था। इसके बाद ये जिबाक जिले के पर्वतीय इलाके में क्रैश हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त विमान एक चार्टर फ्लाइट थी, जिसमें 6 लोग सवार थे।

पहले रिपोर्ट आई थी, कि जो विमान हादसे का शिकार हुआ है, वो भारतीय है, लेकिन अब डीजीसीए ने पुष्टि की है, वो विमान भारतीय नहीं है। ये विमान रूस का था, जो मॉस्को जा रहा था, लेकिन रास्ता भटककर अफगानिस्तान पहुंच गया था। इस पर 6 लोग सवार थे।
डीजीसीए अधिकारी ने पुष्टि की है, कि यह भारतीय विमान नहीं है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, जो विमान बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और ज़िबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वह मोरक्कन पंजीकृत डीएफ 10 विमान था।
DGCA official confirms this is not an Indian plane. A plane that crashed in the mountains of Topkhana alongside the districts of Kuran-Munjan and Zibak of Badakhshan province, was Moroccan registered DF 10 aircraft, as per senior Directorate General of Civil Aviation (DGCA)…
— ANI (@ANI) January 21, 2024
मॉस्को में रूसी नागरिक उड्डयन अधिकारियों ने कहा कि चालक दल के चार सदस्यों और दो यात्रियों के साथ डसॉल्ट फाल्कन 10 लापता हो गया। रूसी अधिकारियों ने कहा कि विमान एथलेटिक ग्रुप एलएलसी और एक निजी व्यक्ति का है। उन्होंने यह भी कहा कि दुर्घटना में शामिल फाल्कन 10 साल 1978 में बनाया गया था।
डीजीसीए अधिकारी के अनुसार, टोलो न्यूज के हवाले से गलत जानकारी वाले पहले ट्वीट को हटाया जा रहा है। आपको बता दें, कि अफगानिस्तान के टोलो न्यूज ने दुर्घटनाग्रस्त विमान को भारत का विमान बताया था।
टोलो न्यूज ने बदख्शां के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख जबीहुल्लाह अमीरी के हवाले से कहा था, कि एक भारतीय यात्री विमान बदख्शां प्रांत के कुरान-मुंजन और ज़िबक जिलों के साथ तोपखाना के पहाड़ों में क्रैश हो गया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच के लिए एक टीम को इलाके में भेजा गया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, विमान रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
An Indian passenger plane crashed in the mountains of Topkhana alongside the districts of Kuran-Munjan and Zibak of Badakhshan province, said head of the department of Information and Culture of Badakhshan, Zabihullah Amiri.
— TOLOnews (@TOLOnews) January 21, 2024
He said that a team has been sent to the area to… pic.twitter.com/Ny5wj8VIiU












Click it and Unblock the Notifications