Sham-Marriage: साइप्रस में फर्जी शादी रचाने के मामले में भारत-पाक नागरिक गिरफ्तार, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे
यूरोपीय देश साइप्रस, लातविया और पुर्तगाल में अवैध शादी गिरोह के 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें भारतीय और पाकिस्तानी युवक भी शामिल हैं। इस नेटवर्क का काम फर्जी शादी कर लोगों को आप्रवसन की सुविधा प्रदान कराना था।
साइप्रस पुलिस के नेतृत्व में यूरोपीय संघ प्रवर्तन एजेंसी यूरोपोल के अभियान ने 29 जनवरी को साइप्रस में 13 लोगों को गिरफ्तार किया, और उसी दिन पुर्तगाल और लातविया में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

साइप्रस पुलिस ने एक बयान में कहा, "जांच में साइप्रस में 133 फर्जी विवाहों में शामिल कई लोगों के खिलाफ सबूत सामने आए, जिनमें पुर्तगाल और लातविया की महिलाएं और भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के पुरुष शामिल थे।"
साइप्रस पुलिस ने कहा कि साइप्रस में गिरफ्तार किए गए संदिग्धों को अदालत के आदेश पर 7 फरवरी तक हिरासत में रखा गया है, जबकि लातविया और पुर्तगाल में अन्य दो संदिग्धों के खिलाफ प्रत्यर्पण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
ये नेटवर्क भारतीय, पाकिस्तानी और बांग्लादेशी पुरुषों को किसी तीसरे देश का निवास परमिट दिलाने के लिए पुर्तगाली और लातवियाई महिलाओं संग शादी करवा देता था। इससे इन अवैध आप्रवासियों को अन्य यूरोपीय देशों में प्रवास करने की अनुमति मिल जाती थी।
इस क्रम में नेटवर्क ने 100 से अधिक विवाह कराए थे। ये दिखावटी विवाह समारोह अराडिप्पो, लिवाडिया और निकोसिया, साइप्रस के आसपास के टाउन हॉल में हुए।
मामले का खुलासा होने पर यूरोपोल की ऑपरेशनल टास्क फोर्स (ओटीएफ) लिमासोल ने 29 जनवरी को छापेमारी की। इसका नेतृत्व साइप्रस के पुलिस कर्मियों और लातविया और पुर्तगाल के अधिकारियों ने किया था।












Click it and Unblock the Notifications