कुत्तों को जलाने के आरोप में फंसे होटल कारोबारी विक्रम चटवाल
भारतीय मूल के अमेरिकी होटल कारोबारी विक्रम चटवाल के खिलाफ न्यूयॉर्क में दो कुत्तों को जलाने की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।
नई दिल्ली। भारतीय मूल के अमेरिकी होटल कारोबारी विक्रम चटवाल के खिलाफ दो कुत्तों को जलाने की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ यह मामला न्यूयॉर्क में एक महिला ने दर्ज कराया है।

न्यूयॉर्क पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ झगड़ा करना, पशु क्रूरता, लापरवाही और आग लगाने जैसी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
केस दर्ज होने के बाद चटवाल ने खुद ही पुलिस के सामने सुबह 7 बजे सरेंडर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक यह घटना 7 अक्टूबर की है। एक महिला अपने कुत्तों को विक्रम चटवाल के घर के बाहर टहला रही थी, जिसे लेकर चटवाल और महिला के बीच झगड़ा हुआ।
विक्रम चटवाल पर आरोप है कि उन्होंने गुस्से में अपने घर से एयरोसोल की कैन लाकर लाइटर से दोनों कुत्तों को जलाने की कोशिश की। इस घटना में दोनों कुत्ते मामूली रूप से जल गए।
इसके बाद महिला ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस जल्द ही चटवाल को कोर्ट में पेश करेगी।












Click it and Unblock the Notifications