ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के 20 साल के छात्र पर जानलेवा हमला, बुरी तरह जख्मी छात्र कोमा में पहुंचा

Australia News: ऑस्ट्रेलिया के द्वीप राज्य तस्मानिया में एक भारतीय मूल के छात्र पर जानलेवा हमला किया गया है, जिसके बाद उसे डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती किया और फिर उसे कोमा में रखा गया है। ऑस्ट्रेलियन मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है और उस पर आपराधिक हमले का आरोप लगाया गया है।

हालांकि, फिलहाल छात्र की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन उसकी उम्र 20 साल के आसपास है। वह तस्मानिया विश्वविद्यालय में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहा है। सिडनी स्थित स्पेशल ब्रॉडकास्टिंग सर्विस ने बताया, कि यह घटना 5 नवंबर को तस्मानिया के एक परिसर में हुई थी, और पीड़ित के सिर से काफी खून निकल गया था और मारपीट की वजह से उसका ब्रेन शिफ्ट कर गया था, लिहाजा वो कोमा में चला गया है।

Australia News

भारतीय मूल के छात्र पर जानलेवा हमला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्र का दाहिना फेफड़ा खराब हो गया है और उसे मस्तिष्क की सर्जरी की गई है और उसकी सर्जरी कई घंटों तक चली है। वहीं, पुलिस ने लेना घाटी के 25 साल के एक शख्स कोलिंग्स को गिरफ्तार किया है और उस पर आपराधिक आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और इन आरोपों के तहत उसे 21 सालों की जेल की सजा हो सकती है।

तस्मानिया विश्वविद्यालय के मीडिया निदेशक, बेन वाइल्ड ने कहा, कि फिलहाल आरोपी को जमानत दे दी गई है और उसे 4 दिसंबर को फिर से कोर्ट में पेश होना होगा। उसके खिलाफ कई धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गये हैं।

वहीं, यह पूछे जाने पर, कि विश्वविद्यालय ने इस कठिन समय में छात्र की सहायता के लिए क्या उपाय किए हैं, तो वाइल्ड ने कहा, कि वे परिवार के साथ नियमित संपर्क में हैं और अनुवादकों, संपर्क, आवास और अन्य सहायता के साथ मामले के लिए एक केस मैनेजर को नियुक्त किया है। उन्होंने कहा, "मामला अदालती व्यवस्था से गुज़र रहा है, लिहाजा अब हम बहुत सीमित बात कह सकते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+