ट्रंप सरकार में US नागरिकता खोने वाला पहला शख्स बना भारतीय

न्यूयॉर्क। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने एक भारतीय शख्स की यूएस नागरिकता को खत्म कर दिया है। ट्रंप प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कहा है कि बलजिंदर सिंह नाम का शख्स न्यूजर्सी में फर्जी ढंग से रह रहा था। सत्ता में आने के बाद ट्रंप प्रशासन ने कार्रवाई की है, जिसमें पहला निशाना भारतीय मूल का शख्स बना है, जिसकी नागरिकता को रद्द कर दिया गया है। इन दिनों में अमेरिकी सरकार द्वारा फर्जी तरीकों से रह रहे लोगों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

फर्जी ढंग से रह रहा था भारतीय शख्स

फर्जी ढंग से रह रहा था भारतीय शख्स

बलजिंदर सिंह ने अमेरिकी महिला से शादी करने के बाद 2006 में यूएस नागरिकता हासिल की थी। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट के अनुसार, 43 साल के बलजिंदर 1991 में सैन फ्रांसिस्को आया था, तब उसके पास ना तो ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स थे और ना ही आईडी प्रूफ। जस्टिस डिपार्टमेंट ने बताया कि बलजिंदर ने अपना नाम भी फर्जी बताकर देविंदर सिंह रख लिया था।

संघीय कोर्ट की नागरिकता की रद्द

संघीय कोर्ट की नागरिकता की रद्द

उसने कोर्ट में सुनवाई के दौरान चकमा दे दिया जिसके बाद उसे 1992 के जनवरी में निकालने का आदेश दिया गया था। उसके एक महीने के बाद उसने बलजिंदर सिंह नाम से शरण देने की मांग की। लेकिन, शादी के बाद उसे नागरिकता मिल गयी। वही, पिछले सप्ताह शुक्रवार बलजिंदर सिंह की नागरिकता को एक संघीय कोर्ट ने रद्द कर दिया।

सभी के लिए सबक है...

सभी के लिए सबक है...

डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता में आने के बाद ही स्पष्ट कहा था कि फर्जी तरीकों से अमेरिका में रहे शरणार्थियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हे बाहर निकाला जाएगा। भारतीय शख्स की नागरिकता को रद्द करने के बाद, अमेरिका में इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने कहा है कि यह उन सभी के लिए सबक है, जो यूएस फर्जी तरीकों से रह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+