कुल्हाड़ी से कर दी थी भारतीय डिलीवरी ड्राइवर की हत्या, UK कोर्ट ने भारतीय मूल के गैंग को सुनाई 122 साल की सजा

UK News: यूनाइटेड किंगडम में 20 गैंगस्टरों वाले एक भारतीय मूल के गैंग के सदस्यों को 122 सालों की जेल की सजा सुनाई गई है। इन लोगों ने 23 साल के एक भारतीय डिलीवरी ड्राइवर की हत्या कर दी थी।

ड्राइवर की पहचान औरमान सिंह के रूप में हुई थी, जो पिछले साल अगस्त में पश्चिमी इंग्लैंड के श्रुस्बरी के बेरविक एवेन्यू इलाके में इस गैंग के हमले का शिकार हो गया था।

Indian-origin gang sentenced to 122 years in uk

गैंग को 122 सालों की सजा

इस गैंग के गैंगस्टर्स 24 साल के अर्शदीप सिंह, 23 साल के जगदीप सिंह, 27 साल के शिवदीप सिंह और 24 साल के मनजोत सिंह को स्थानीय वेस्ट गार्सिया पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उनसे कुल्हाड़ी, हॉकी स्टिक और फावड़े सहित अन्य हथियार बरामद किए गये थे और कोर्ट ने उन्हें हत्या का दोषी करार दिया।

इनमें से हर एक आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है, जिसमें सबसे कम सजा 28 साल सलाखों के पीछे रहना है। इसके अलावा, 24 साल के सुखमनदीप सिंह, जिसे 'अंदर का आदमी' माना जाता था, और जिसने मृतक औरमान सिंह की लोकेशन की जानकारी इस गैंग को दी थी, उसे हत्या के लिए 10 साल जेल की सजा सुनाई गई है।

वेस्ट मर्सिया पुलिस के डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर (डीसीआई) मार्क बेलामी, जिन्होंने ये पूरी जांच की कमान संभाली थी, उन्होंने कोर्ट के फैसले को लेकर खुशी जताई है और उन्होंने कहा, कि ये सभी पांचों खतरनाक मानसिकता वाले शख्स हैं और अब वो जिंदगी भर जेल की सजा काटेंगे। जिससे अब ये आम जनता का नुकसान नहीं कर पाएंगे।

कैसे की गई थी औरमान सिंह की हत्या?

पुलिस अधिकारी मार्क बेलामी ने कहा, कि "औरमान सिंह की हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की गई थी और उसके ऊपर बेरहमी से हमला किया गया था और उसकी मौत ने उसके परिवार को तोड़ कर रख दिया। आज की सजा से उन लोगों को कड़ा संदेश जाना चाहिए, जो सोचते हैं कि वे हिंसक अपराध करने के लिए हमारे कस्बों और शहरों में आ सकते हैं, और उन्हें सजा नहीं मिलेगी।"

कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा, कि "हत्यारों ने बड़ी ही बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने सावधानी के साथ हथियार तैयार किए थे, ताकि पीड़ित को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंच सके। उनके पास एक कुल्हाड़ी, गोल्फ क्लब, लकड़ी का डंडा, धातु का डंडा, हॉकी स्टिक, फावड़ा और एक चाकू था और इन्होंने औरमान सिंह पर बुरी तरह से हमला किया था।

जज ने कहा, कि "औरमान सिंह के सिर पर कुल्हाड़ी से तीन वार किए गये थे, जिससे कुल्हाड़ी उसके सिर में बुरी तरह से घुस गई थी। अर्शदीप सिंह ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी चलाई थी, जबकि मनजोत सिंह ने लकड़ी के डंडे से उसके सिर पर वार किया, जिससे खून बहना शुरू हो गया था।"

वहीं, पीड़ित परिवार ने पुलिस को धन्यवाद देते हुए औरनाम सिंह की मां ने कहा, कि "यह हमारे लिए एक असहनीय क्षति है जिसने हमारी जिंदगी बदल दी है। मैं और मेरी बेटी अपनी जिंदगी जी रहे होंगे, लेकिन हमारी खुशी और जीने की इच्छा नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+