अमेरिका में मासूम बच्चियों के प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचाने वाली भारतीय डॉक्‍टर गिरफ्तार

स्‍थानीय मीडिया के मुताबिक जुमाना मिशिगन में निवानिया के मेडिकल ऑफिस के बाहर यह काम करती थी। दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक खतना के लिए कुछ नाबालिग विक्टिम्स को राज्य के बाहर से भी लाया गया था।

मिशीगन। अमेरिका में 44 साल की भारतीय मूल की डॉक्‍टर को गिरफ्तार किया गया है। डॉक्‍टर पर जो आरोप लगा है वो अपने आप में बेहद गंभीर है और अमेरिका में ऐसा पहली बार हुआ है। जी हां जुमाना नागरवाल नाम की डॉक्‍टर पर छह से आठ साल के बच्चियों के जेनिटल म्‍यूटिलेशन (एफजीएम/खतना) करने का अरोप है। आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि जेनिटल म्यूटिलेशन में प्राइवेट पार्ट के एक हिस्‍से को काटा या सिल दिया जाता है। हालांकि कुछ समुदाय में यह परंपरा का एक हिस्‍सा है।

अमेरिका में मासूम बच्चियों के प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचाने वाली भारतीय डॉक्‍टर गिरफ्तार

स्‍थानीय मीडिया के मुताबिक जुमाना मिशिगन में निवानिया के मेडिकल ऑफिस के बाहर यह काम करती थी। दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक खतना के लिए कुछ नाबालिग विक्टिम्स को राज्य के बाहर से भी लाया गया था। हेनरी फोर्ड हेल्थ सिस्टम वेबसाइड पर मौजूद नागरवाला की प्रोफाइल में बताया गया है कि वह गुजराती और इंग्लिश बोलना जानती है।

18 साल से पहले लड़कियों का खतना गुनाह है

शिकायत के मुताबिक नागरवाला ने जिन बच्चियों का खतना किया उनकी उम्र 6 से 8 साल है। आपको बता दें कि अमेरिका में 18 साल से कम उम्र में खतना को कानूनन जुर्म माना गया है। इसके लिए 5 साल से 8 साल की तक सजा है। सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रेवेंशन के मुताबिक अमेरिका में 5 लाख 13 हजार महिलाओं और लड़कियों को खतना का खतरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+