तीसरी बार अंतरिक्ष में जाएंगी सुनीता विलियम्स, साथ में होंगे गणेश भगवान! जानिए क्या है स्पेस मिशन?
Astronaut Sunita Williams: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) एक बार फिर अंतरिक्ष यात्रा पर जाने के लिए तैयार हैं। सुनीता विलियम्स तीसरा बार स्पेस में जाएंगी। इससे पहले सुनीता साल 2006 और 2012 में दो बार अंतरिक्ष में जा चुकी हैं।
सुनीता विलियम्स ने अपने दो मिशनों के तहत अंतरिक्ष में कुल 322 दिन बिताए हैं, जो एक रिकॉर्ड है। ऐसे में अब तीसरी बार वो लगभग एक हफ्ते तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर रहेगी।

सामने आई जानकारी के मुताबिक सुनीता नए अंतरिक्ष यान बोइंग स्टारलाइनर से उड़ान भरेंगी। जो कि भारतीय समयानुसार मंगलवार (7 मई) सुबह 08:04 से नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। सुनीता विलियम्स के साथ बुच विल्मोर भी रहेंगे।
बता दें कि 61 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री बैरी यूजीन बुच विल्मोर नौसेना के परीक्षण पायलट हैं और वो भी 2 बार अंतरिक्ष में जा चुके हैं।

जानिए क्या है नया स्पेस मिशन?
दरअसल, सुनीता विलियम्स स्टारलाइनर मिशन के तहत अंतरिक्ष में उड़ान भरने जा रही हैं। इसी के साथ सुनीता एक नए ह्यूमन-रेटेड अंतरिक्ष यान के पहले मिशन पर उड़ान भरने वाली पहली महिला होंगी। यह पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष यान होगा, जो 7 मई को लॉन्च होगा।
बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स लगभग एक सप्ताह के लिए अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरेंगी। बोइंग स्टारलाइनर कैलिप्सो इंसान को अंतरिक्ष में लेकर जाने वाला पहला स्पेस कैप्सूल है। नासा ने जुलाई 2022 में इस बोइंग स्टारलाइनर का अनाउंसमेंट किया था, हालांकि कोरोना के चलते इसे मिशन को टाल दिया था। बता दें कि इस मिशन को लीड कमांडक बैरी यूजीन बुच विल्मोर करेंगे। जबकि सुनीता विलियम्स मिशन पायलट के रूप में काम करेंगी।
साथ लेकर जाएंगी गणेश जी की मूर्ति
एनडीटीवी के साथ एक इंटरव्यू में सुनीता ने बताया कि वह सामान्य रूप से उड़ान भरने को लेकर थोड़ी घबराई हुई हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि जब मैं अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचूंगी, तो यह घर वापस जाने जैसा होगा।रिपोर्ट के अनुसार सुनीता अपने साथ भगवान गणेश की एक मूर्ति लेकर जाएंगी, क्योंकि गणेश उनके सौभाग्य के प्रतीक हैं और वह धार्मिक से ज्यादा आध्यात्मिक हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे पहले वह भगवद गीता भी अंतरिक्ष में लेकर गई थीं।
सुनीता विलियम्स के नाम ये रिकॉर्ड
गुजरात के अहमदाबाद से ताल्लुक रखने वाली 58 वर्षीय सुनीता विलियम्स ने नासा के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अंतरिक्ष में कुल 322 दिन बिताए हैं। वह एक महिला अंतरिक्ष यात्री की ओर से अधिकतम स्पेसवॉक समय का रिकॉर्ड रखती हैं, उन्होंने 7 स्पेसवॉक में 50 घंटे और 40 मिनट बिताए थे।












Click it and Unblock the Notifications