इराक में कैद भारतीय नर्सों ने कहा अब हमारे लिए कॉफिन भेज दो

Iraq-Indian nurses
बगदाद। गुरुवार को खबर आई कि इराक में केरल की रहने वाली 46 भारतीय नर्सों को आईएसआईएस आतंकी तिकरित शहर से हटाकर किसी अनजान जगह पर ले गए हैं।

शुक्रवार को आई एक मीडिया रिपोर्ट में इन भारतीय नर्सों ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार ने अपना कीमती समय बर्बाद कर दिया है और अब बेहतर होगा कि सरकार उन्‍हें वापस लाने के लिए कॉफिन का इंतजाम कर दे।

फिलहाल इन नर्सों के परिजनों ने मीडिया को फोन करके जानकारी दी है कि आतंकी नर्सों को मोसुल ले गए हैं।

जिस समय इन नर्सों को अल कायदा समर्थित आईएसआईएस और लेवेंट के आतंकी जबर्दस्‍ती किसी और जगह पर ले जा रहे थे, उस समय सोना जोसेफ नामक नर्स ने एक अंग्रेजी अखबार को फोन किया।

सोना ने कहा कि आतंकी उन्‍हें मोसुल ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।

हमारे पास अब उनकी बात मानने के अलावा कोई और विकल्‍प नहीं बचा है। सोना ने यह भी कहा कि भारत सरकार ने अपना बहुमूल्‍य समय बर्बाद कर दिया है और अब वह उन्‍हें वतन वापस लाने के लिए चाहे तो कॉफिन भेज सकती है।

यह सभी नर्सें तिकरित के एक अस्‍पताल में बने बेसमेंट में छिपी हुई थीं। गुरुवार को सुन्‍नी आतंकियों ने इन्‍हें जबर्दस्‍ती बाहर निकाला जिसमें कुछ नर्सों को चोटें भी आई हैं।

इस खबर से गुरुवार को विदेश मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई कि सभी नर्सें पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

इराक में इस समय करीब 100 भारतीय फंसे हुए हैं। विदेश मंत्रालय की मानें तो अभी उन्‍हें भारतीयों की एक निश्चित संख्‍या के बारे में ठीक-ठीक कोई अंदाजा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+