भारतीय नौसेना ने अपहृत जहाज के चालक दल के सदस्य को बचाया, समुद्री डाकुओं की गोलीबारी में हुआ था घायल
भारतीय नौसेना ने अरब सागर में समुद्री लुटेरों से माल्टा के एक जहाज को रेस्क्यू किया था। 14 दिसंबर को नौसेना को एक अलर्ट मिला था। जिसके बाद नौसेना ने अपना एक युद्धपोत अदन की खाड़ी में हाइजैक हुए जहाज MV रुएन की मदद के लिए भेजा था।
स्थिति की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने मंगलवार को खुलासा किया कि अपहृत जहाज एमवी रुएन पर सवार अठारह नाविकों में से एक को कंधे के पास गोली लगी थी और उसे चिकित्सा के लिए सोमवार को भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस कोच्चि में ले जाया गया था।

File Image
अधिकारी के मुताबिक भारतीय नौसेना ने समुद्री डाकुओं के साथ बातचीत की और घायल चालक दल की रिहाई सुनिश्चित की। घायल नाविक को प्राथमिक उपचार दिया गया और भारतीय नौसेना द्वारा विशेषज्ञ उपचार के लिए ओमान के एक बंदरगाह पर छोड़ दिया गया।
भारतीय नौसेना के अधिकारी ने बताया कि चालक दल के एक सदस्य को कंधे के पास गोली लगी है। अपहृत जहाज सोमालिया के जलक्षेत्र में प्रवेश कर गया है। भारतीय नौसेना उभरती स्थिति पर नजर रख रही है।"
द मैरीटाइम एग्जीक्यूटिव की रिपोर्ट के मुताबिक हाइजैक हुआ जहाज कोरिया से तुर्की की तरफ जा रहा था। तभी सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने उस पर हमला कर दिया था। 2017 के बाद ये अरब सागर में जहाज हाइजैक होने का सबसे बड़ा मामला है।












Click it and Unblock the Notifications