हूती विद्रोहियों ने अमेरिकी जहाज पर किया ड्रोन अटैक, बाल-बाल बचे 22 क्रू मेंबर, इंडियन नेवी ने भेजा वॉरशिप

अरब सागर में यमन के पास फिर से एक जहाज पर ड्रोन अटैक हुआ है। ये हमला यमन के अदन पोर्ट से 60 समुद्री मील दूर दक्षिण में हुआ। इस हमले की वजह से जहाज के कुछ हिस्से में आग लग गई। जेन्को पिकार्डी नाम के इस जहाज पर मार्शल आइलैंड का फ्लैग लगा हुआ था।

इस पर कुल 22 लोग सवार थे जिनमें से 9 भारतीय थे। हालांकि हमले में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है। इंडियन नेवी के अधिकारियों ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि एक जहाज पर हमला हो गया है जिसके बाद उन्होंने इस हमले का जवाब दिया।

Gulf Of Aden Drone Attack

ये हमला मंगलवार रात करीब 11 बजकर 11 मिनट पर हुआ। हमले की सूचना मिलते ही नेवी ने वॉरशिप INS विशाखापट्टनम को मदद के लिए रवाना किया। 18 जनवरी को 12:30 मिनट पर वॉरशिप ने वहां पहुंचकर हमले का मुआयना किया। आग पर नियंत्रण पा लिया गया है।

बॉम्ब एक्सपर्ट्स ने कहा कि जहाज को बहुत अधिक क्षति नहीं पहुंची है। नौसेना ने कहा, "जहाज कॉल के अगले बंदरगाह की ओर बढ़ रहा है।" हालांकि, हमला किसने किया इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

हूती विद्रोहियों ने बुधवार को कहा था कि उन्होंने यमन के पास एक अमेरिकी जहाज पर ड्रोन से हमला किया। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि अदन की खाड़ी में एक ड्रोन ने जहाज को निशाना बनाया है।

अदन का बंदरगाह एक प्रमुख यमनी बंदरगाह है, जो अदन की खाड़ी पर अदन में स्थित है, और यमन का सबसे बड़ा बंदरगाह है। अदन का बंदरगाह बाब अल मंडेब जलडमरूमध्य से लगभग 170 किमी पूर्व में स्थित है, जो अदन की खाड़ी को लाल सागर से जोड़ता है।

यह ड्रोन हमला ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में बढ़ती गतिविधि के बीच हुआ है, जो पिछले साल के अंत में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग को निशाना बना रहे हैं। हूती विद्रोही लाल सागर से यात्रा करने वाले जहाजों और मालवाहक जहाजों पर कई हमलों की जिम्मेदारी ली है, जिन्हें वे "इजरायल लिंक" वाले देश कहते हैं।

अमेरिकी सेना ने यमन में हूती विद्रोहियों पर बुधवार को चौथी बार हमला किया। समुद्र में जहाजों पर हूतियों और समुद्री लुटेरों के हमले का असर भारत पर भी पड़ रहा है। दोनों गुटों ने कई बार भारत आ रहे जहाजों या फिर भारतीय क्रू वाले जहाजों पर हमला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+