Indian Navy Day 2024: भारत बनाम चीन बनाम पाकिस्तान.. एशिया के तीन ताकतवर देशों की नौसेना कितनी शक्तिशाली?

Indian Navy Day 2024: इतिहास गवाह है, कि दुनिया की बड़ी बड़ी लड़ाइयां नौसेना के दम पर ही लड़ी गई हैं और जिन ताकतों के हाथ में समुद्री शक्ति रही है, उसी ने दुनिया को जीता है। ग्रेट ब्रिटेन से बड़ा उदाहरण और कुछ नहीं हो सकता, जिसकी नौसैनिक शक्ति के आगे ज्यादातर देशों ने सरेंडर किया।

और आज के जमाने में भी दुनिया के तमाम ताकत अपनी शक्ति को असीमित करने में लगे हुए हैं और भारतीय नौसेना, जिसने दुनिया की टॉप नौसैनिक शक्तियों को अपना लोहा मनवाया है, वो लगातार शक्तिशाली होती जा रही है। आज भारतीय नौसेना दिवस है, जो देश के समुद्री हितों और सुरक्षा में भारतीय नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करने और मान्यता देने के लिए समर्पित है।

Indian Navy Day 2024

लिहाजा आज के दिन जानना जरूरी हो जाता है, कि आखिर भारतीय नौसेना कितनी शक्तिशाली है? हमारे पास कितने एयरक्राफ्ट कैरियर हैं, कितने युद्धपोत हैं, कितने समुद्री फाइटर जेट्स हैं और सबसे बढ़कर ये, कि दो बड़े दुश्मनों चीन और पाकिस्तान के बीच हमारी नौसेना कितनी ताकतवर है? आइये समझने की कोशिश करते हैं।

भारत बनाम चीन बनाम पाकिस्तान

चीन लगातार पाकिस्तान की नौसेना की ताकत बढ़ाने की कोशिश करता रहा है और उसकी कोशिश, भारत के खिलाफ एक चक्रव्यूह का निर्माण करना है, ताकि जंग की स्थिति में भारत की घेराबंदी कर सके। लिहाजा, चीन ने पाकिस्तान को कई युद्धपोत दिए हैं। इसके अलावा, चीन, पाकिस्तान के लिए पनडुब्बियों का भी निर्माण कर रहा है।

एयरक्राफ्ट कैरियर-- भारतीय नौसेना के पास इस वक्त जहां दो एयरक्राफ्ट कैरियर, INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य हैं। वहीं, चीन के पास अब तीन एयरक्राफ्ट कैरियर हो चुके हैं। चीन ने पिछले साल अपने तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर का टेस्ट किया है, जबकि पाकिस्तान के पास एक भी एयरक्राफ्ट कैरियर नहीं हैं, जिसकी सबसे बड़ी वजह इसकी लागत है।

हेलीकॉप्टर कैरियर-- फिलहाल भारतीय नौसेना और पाकिस्तान की नौसेना के पास एक भी हेलीकॉप्टर कैरियर नहीं है, लेकिन चीनी नौसेना ने तीन हेलीकॉप्टर कैरियर बनाए हैं। इसके अलावा, चीन की नौसेना ड्रोन कैरियर का भी निर्माण कर रही है।

पनडुब्बी ताकत-- समुद्री लड़ाई के लिए पनडुब्बियों का होना, किसी नौसेना की क्षमता को असीमित बढ़ा सकती है, क्योंकि समुद्र की अथाह गहराई में छिपी पनडुब्बियों का पता लगाना अत्यंत मुश्किल होता है। फिलहाल भारत की नौसेना के पास 18 पनडुब्बी है, जबकि चीन के पास 78 पनडुब्बियां हैं और पाकिस्तान फिलहाल 9 बनडुब्बियों को ऑपरेट करता है।

वहीं, भारत कम से कम 6 और पनडुब्बियों का निर्माण करने वाला है, जो AIP टेक्नोलॉजी से लैस होंगी, जबकि पाकिस्तान के लिए चीन कई पनडुब्बियों का निर्माण कर रहा है।

विध्वंसक ताकत-- चीन की नौसेना फिलहाल 60 विध्वंसक जहाजों का संचालन करती है, जबकि भारतीय नौसेना के पास 11 विध्वंसक जहाज हैं, जबकि पाकिस्तान की नौसेना के पास 2 विध्वंसक हैं।

प्रिगेट ताकत-- चीन की नौसेना के पास फिलहाल 42 फ्रिगेट हैं, जबकि भारत के पास 12 और पाकिस्तान की नौसेना के पास 6 प्रिगेट्स हैं।

कॉर्वेट ताकत-- चीन की नौसेना ने भी लगातार अपनी ताकत का इजाफा किया है और कई मामलों में उसने अमेरिका की नौसेना को पीछे छोड़ दिया है। चीन की नौसेना के पास फिलहाल 72 कॉर्वेट्स हैं, जबकि इंडियन नेवी 19 कॉर्वेट्स को ऑपरेट करती है और पाकिस्तान के पास 2 कॉर्वेट्स हैं।

गश्ती जहाज-- बात अगर गश्ती जहाजों की करें, तो भारतीय नौसेना 138 गश्ती जहाजों का संचालन करती है, जबकि चीन की नौसेना के पास 150 और पाकिस्तान की नौसेना के पास 38 गश्ती जहाज हैं।

माइन स्वीपर-- समुद्री लड़ाई के लिए माइन स्वीपर की भी काफी महत्वपूर्ण होते हैं और चीन की नौसेना के पास 36 माइन स्वीपर हैं, जबकि पाकिस्तानी नौसेना ने भी अपने बेड़े में 3 माइन स्वीपर रखे हैं, लेकिन भारत के पास एक भी माइन स्वीपर जहाज नहीं हैं।

Indian Navy Day 2024

लगातार अपनी ताकत बढ़ा रही है भारतीय नौसेना

इसके अलावा, भारतीय नौसेना लगातार अपनी ताकत बढ़ा रहा है और पिछले हफ्ते ही भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने कहा था, कि भारत जल्द ही 26 नौसैनिक राफेल जेट और तीन अतिरिक्त स्कॉर्पीन पनडुब्बियों की खरीददारी करने जा रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, राफेल मरीन फाइटर जेट को आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य जैसे एयरक्राफ्ट कैरियर से ऑपरेट करने के लिए तैयार किया जाएगा। इस संस्करण के संशोधनों में एयरक्राफ्ट कैरियर से ऑपरेशन के लिए मजबूत अंडरकैरिज और मजबूत लैंडिंग गियर शामिल हैं। पिछले साल जुलाई में रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस से राफेल-एम जेट विमानों की खरीद को मंजूरी दी थी, जिसका मुख्य उद्देश्य स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरिय आईएनएस विक्रांत पर तैनाती करना था।

भारतीय नौसेना को लेकर कुछ दिलचस्प जानकारियां

-- महान शिवाजी को भारतीय नौसेना का जनक माना जाता है

-- भारतीय नौसेना की स्थापना 1612 में की गई थी और उस वक्त इसका नाम रॉयल इंडियन नेवी था।

-- भारतीय नौसेना दुनिया की सांतवीं सबसे शक्तिशाली नौसेना है

-- भारतीय नौसेना के पास अब परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियां हासिल हो चुकी हैं।

-- INS विक्रांत भारत का पहला एयरक्राफ्ट कैरियर था और अब भारत के पास दो एयरक्राफ्टर कैरियर हैं, जिनमें से एक का निर्माण भारत ने खुद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+