अदन की खाड़ी में फिल्मी अंदाज में इंडियन नेवी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, मिसाइल हमले से जहाज मे लगी थी आग
Indian Navy Gulf of Aden: अदन की खाड़ी में इंडियन नेवी ने नाटकीय अंदाज में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है, जब एक जहाज पर मिसाइल हमला किया गया था और जहाज में आग लग गई थी। हमले की सूचना मिलते ही इंडियन नेवी ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया और 21 लोगों की जान बचा ली।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इंडियन नेवी ने कहा है, कि आईएनएस कोलकाता ने बुधवार की समुद्री घटना के खिलाफ तेजी से कार्रवाई की और चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित जिबूती पहुंचाया।

भारतीय नौसेना ने कहा, कि अदन की खाड़ी में ये रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था, जब बारबाडोस के झंडे वाले एक जहाज MV पर 6 मार्च को एक ड्रोन के जरिए मिसाइल हमला किया गया, जिससे जहाज में आग लग गई। हमले में चालक दल के कुछ सदस्य घायल हुए हैं। लिहाजा, क्रू मेंबर्स को जहाज छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।
अदन की खाड़ी में रेस्क्यू ऑपरेशन
अदन की खाड़ी में INS कोलकाता को समुद्री सुरक्षा और ऑपरेशन के लिए तैनात किया गया है, जो एडवांस हेलीकॉप्टर्स और नौकाओं के साथ तैनात रहता है। जहाज पर हमले की खबर मिलने के बाद इंडियन नेवी के जवानों ने हेलीकॉप्टर्स के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और 21 लोगों का रेस्क्यू किया, जिनमें से एक भारतीय नागरिक भी शामिल है।
आईएनएस कोलकाता ने लाइबेरिया के झंडे वाले कंटेनर जहाज एमएससी स्काई II के संकट में फंसने के बाद फौरन जवाब दिया था, जिसे कथित तौर पर अदन के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में एक ड्रोन या मिसाइल से निशाना बनाया गया था।
इंडियन नेवी के एक अधिकारी ने कहा, कि शाम करीब सात बजे जहाज से हमले के बाद मदद मांगी गई थी, जिसके बाद फौरन इंडियन नेवी ने ऑपरेशन शुरू कर दिया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, रात 10:30 बजे तक मिशन हमले वाले जहाज के पास पहुंच गया था। वहीं, जहाज के कप्तान के अनुरोध के बाद इंडियन नेवी की टीम जहाज को सुरक्षित जिबूती के क्षेत्रीय जल तक ले गई। बयान के मुताबिक, 13 भारतीय नागरिकों सहित 23 कर्मियों का दल सुरक्षित है और अब जहाज अपने अगले गंतव्य की ओर बढ़ चुका है।
इससे पहले मंगलवार को, पूर्व कोलकाता की 12 सदस्यीय विशेषज्ञ अग्निशमन टीम एमवी पर पहुंची और बची हुई आग और धुएं को बुझाने में सहायता प्रदान की। इसके अतिरिक्त, एक विस्फोटक आयुध निपटान (ईओडी) टीम भी जहाज पर पहुंची, जो जहाज पर किए गये हमले की जांच करेगी।
पिछले महीने, समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए उत्तरी अरब सागर में तैनात एक भारतीय नौसेना जहाज, फिशिंग वेसल से संकट कॉल का जवाब देते हुए, क्षति नियंत्रण सहायता प्रदान की और पतवार को मजबूत करने का काम किया, जिससे नाव आगे को आगे जाने के लिए सुरक्षित रास्ता मिल गया। वहीं, हमले में घायल तीन लोगों को भी मेडिकल मदद पहुंचाई गई।












Click it and Unblock the Notifications