दुबई में भारतीय युवक की चमकी किस्मत, लॉटरी में जीते 6.85 करोड़ रुपए

दुबई: भगवान जब भी देता है छप्पर फाड़ कर देता है। ये कहावत संदीप मेनन के लिए एकदम सच साबित हो गई। संदीप मेनन की किस्मत ऐसे चमकी कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि रातों रात एक मिलियन डॉलर के वो मालिक बन गये हैं। दरअसल, भारतीय नागरिक संदीप मेनन ने दुबई में मंगलवार को एक मिलियन डॉलर की ड्यूटी फ्री लॉटरी जीती। इसके बारे में उनको मालूम पड़ा तो खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा।

ये भी पढ़ें: किकी चैलेंज क्या है, क्यों दुनियाभर में बना रहे है लोग ऐसा वीडियो

Indian Man Sandeep Menon Wins 1 Million dollar Lottery In Dubai

खलीज टाइम्स के अनुसार, संदीप मेनन 1999 के बाद कुवैत में 1 मिलियन डॉलर जीतने वाले 132वें भारतीय बन गए हैं। संदीप कहते हैं कि उन्होंने कभी भी अपने जीवन में कुछ भी नहीं जीता है, खासतौर पर ऐसा कुछ नहीं। संदीप ने दुबई ड्यूटी फ्री का आभार भी व्यक्त किया। एक और भारतीय संथी बोस ने बीएमडब्ल्यू आर नाइन स्क्रैब्लर मोटर बाईक जीती।

एक आंकड़े के मुताबिक दुबई ड्यूटी फ्री और अबुधाबी का बिग टिकट लॉटरी भारतीयों के लिए काफी लकी साबित हुआ है। केरल के कुट्टनाद के रहने वाले तोजो ने करीब 13 करोड़ 10 लाख 45 हजार 144 रुपये जीते थे। तोजो मैथ्यू के अलावा नौ अन्य लोगों की किस्मत भी चमक गई और उन्होंने 1 लाख दिरहम जीते।

ये भी पढ़ें: नौकरी छोड़ विदेश से लौट रहे भारतीय युवक की लगी लॉटरी, जीत लिए 13 करोड़ रुपए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+