फिलीपींस में भारतीय कबड्डी कोच की गोली मारकर हत्या, नौकरी के लिए गया था मनीला
गुरप्रीत सिंह मनीला में बिजनेस के अलावा, युवाओं को कबड्डी की ट्रेनिंग भी दिया करते थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरप्रीत को हमलावरों ने सिर में गोली मारी है

Image: Gurpreet Singh Gindru FB
पंजाब के मोगा के एक कबड्डी कोच की फिलीपींस की राजधानी मनीला में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस कबड्डी कोच का नाम गुरप्रीत सिंह गिंद्रू है। गुरप्रीत सिंह 4 साल पहले रोजगार के सिलसिले में फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचे थे। मनाली पुलिस के मुताबिक मंगलवार को जब वह काम से लौटे, तब अज्ञात हमलावर उनके घर में घुस गए और उनके सिर में गोली मार कर जान ले ली।
युवाओं को देते थे कबड्डी की ट्रेनिंग
जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत मनीला में बिजनेस के अलावा, युवाओं को कबड्डी की ट्रेनिंग भी दिया करते थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरप्रीत को हमलावरों ने सिर में गोली मारी है। जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत फिलीपींस जाने से पहले रोजगार के सिलसिले में कनाडा शिफ्ट हुआ था। कुछ साल पहले वह अपनी पत्नी और बेटा के साथ फिलीपींस रहने लगा था।
हमलावरों की नहीं हुई पहचान
स्थानीय मीडिया ने मनीला पुलिस के हवाले से बताया कि अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं की जा सकी है। यह भी पता चल नहीं पाया है कि हमलावरों ने गुरप्रीत की जान क्यों ली। विदेश में रह रहे भारतीयों पर हमले की घटनाएं बढ़ गई हैं। एक अन्य घटना में कनाडा के ओंटारियो में पंजाब के एक व्यक्ति की मौत हो गई। मोहित शर्मा नाम का एक 28 वर्षीय सख्स एक सुनसान जगह पर कार की पिछली सीट पर मृत पाया गया।
विदेशों में भारतीयों पर हमले बढ़े
कई रिपोर्टों के मुताबिक विदेशों में भारतीय प्रवासियों के खिलाफ घृणा अपराधों संख्या में वृद्धि हुई है। कनाडा के अलावा ब्रिटेन, अमेरिका में भी भारतीय समुदाय के लोग हिंसा के शिकार हुए हैं। कनाडा में भारतीयों पर हमले इतने बढ़ गए हैं कि भारतीय विदेश मंत्रालय को इस संबंध में नोटिस जारी करना पड़ा। अमेरिका में भी भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हमलों में तेजी देखी गई है। अक्टूबर महीने में अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारतीय मूल के परिवार के 4 लोगों का किडनैपिंग के बाद मर्डर किया गया था।
भारतीयों पर क्यों हो रहे हमले?
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हमले बढ़े हैं। भारतीयों पर हमले की एक बड़ी वजह उनका विदेशों में सफल होना भी है। भारतीयों की औसत आय विदेशों में वहां के लोगों से अधिक होती है। विदेशों में वहां के स्थानीय लोगों को लगता है कि उनके रोजगार छीने जा रहे हैं। इसके साथ ही कई विशेषज्ञ हमले की एक बड़ी वजह भारतीयों का संगठित होना भी बताते हैं। भारतीय लोग विदेशों में एकसाथ, एक ही इलाके में रहना पसंद करते हैं। यह उन्हें विदेशी समाज में अलग-थलग करता है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications