इजरायल में हमास के आंतकी हमले के बाद क्या है वहां के हालात, जानिए सभी बड़े अपडेट

जेरूसलम और फिलिस्तीन स्थित भारतीय दूतावास की ओर से अपने नागरिकों को एडवायजरी जारी की गई है। भारतीय नागरिकों से कहा गया है कि वह जिस भी देश में रह रहे हैं वहां सतर्क रहे और आपात स्थिति के लिए सीधे दूतावास के संपर्क में रहें। दरअसल आतंकी संगठन हमास ने गाजापट्टी पर और इजराइल में हमला कर दिया है, जिसमे दोनों ओर से तकरीबन 498 लोगों की मौत हुई है।

हमास ने दक्षिणी इजराइल पर जल, थल, वायु तीनों ओर से हमला किया है। आतंकियों ने पैराग्लाइडर का इस्तेमाल करके यह हमला किया है। हमास के आतंकियों ने 2000 से अधिक रॉकेट गाजापट्टी से इजराइल में दागे हैं। हमास का कहा है कि उसने कई इजराइल के सैनिकों को सीमा के पास बंधक बना लिया है।

israel

हमास की और से हुए इस औचक हमले में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है जबकि 1100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। गाजापट्टी में 198 लोगों की मौत हुई है जबकि 1500 लोग इजराइल की जवाबी कार्रवाई में घायल हुए हैं।

भारतीय दूतावास ने अपनी एडवायजरी में कहा है कि इजराइल में मौजूदा स्थिति को देखते हुए सभी भारतीय नागरिक जोकि इजराइल में हैं उनसे अपील की जाती है कि वह सतर्क रहे, प्रशासन द्वारा दिए जा रहे सुरक्षा से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन करें। बिना जरूरत के बाहर ना जाएं और सुरक्षित जगह पर रहें। इजराइल में तकरीबन 18000 भारतीय नागरिक हैं जोकि यहां नौकरी करते हैं, डायमंड का व्यापार करते हैं, आईटी प्रोफेशनल हैं, छात्र हैं। तकरीबन 85000 भारतीय मूल के यहूदी भी यहां हैं।

वहीं इजराइल पर हुए हमले की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निंदा की है। पीएम मोदी ने कहा कि इजराइल पर आतंकी हमले से गहरे सदमे में हूं। हमारी संवेदनाएं, प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों के साथ हैं, उनके परिवार के साथ हैं। हम इस मुश्किल समय में इजराइल के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

इजराइल पर हुए हमले की नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने भी निंदा की है। उन्होंने कहा कि मैं इजराइल पर हुए आतंकी हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं। यहां कुछ नेपाली नागरिक भी घायल हुए हैं। इस अहम समय में मैं घायल नेपालियों और निर्दोष पीड़ितों व उनके परिवार के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जाहिर करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+