Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अफगानिस्‍तान के पूर्व राष्‍ट्रपति हामिद करजई बोले जम्‍मू कश्‍मीर को भारत सरकार के नए फैसले से होगा फायदा

काबुल। जम्‍मू कश्‍मीर से धारा 370 हटाने के भारत सरकार के फैसले पर अफगानिस्‍तान के पूर्व राष्‍ट्रपति हामिद करजई ने प्रतिक्रिया दी है। हामिद ने उम्‍मीद जताई है कि भारत सरकार का यह फैसला जम्‍मू कश्‍मीर के लोगों की जिंदगी में अमन और चैन लौटा पाएगा। हामिद ने अपने बयान में भारत सरकार के फैसले को 'नया कदम' करार दिया है। इसके साथ ही उन्‍होंने पाकिस्‍तान से आतंकवाद को एक पॉलिसी के तौर पर प्रयोग न करने के लिए कहा है।

hamid-karzai

फैसले के हैं रणनीतिक मायने

हामिद करजई साल 2001 से 2014 तक अफगानिस्तान के राष्ट्रपति थे। करजई ने कहा, 'अफगानिस्तान में शांति को कश्मीर में उनके उद्देश्यों से जोड़ने वाली पाकिस्तान की प्रतिक्रिया अफगानिस्तान को रणनीतिक गहराई के रूप में देखने के संकेत हैं।' उन्होंने आगे कहा 'मैं पाकिस्तान सरकार से अपील करता हूं कि वह क्षेत्र में नीति के साधन के रूप में आतंकी हिंसा का प्रयोग रोके। हमें उम्मीद है कि भारत सरकार के इस नये कदम से देश के नागरिक के रूप में जम्मू कश्मीर के लोगों की प्रगति होगी और वो खुशहाल होंगे।' पांच अगस्‍त को भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए जम्‍मू कश्‍मीर में लागू धारा 370 को खत्‍म कर दिया। साथ ही राज्‍य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्‍मू कश्‍मीर और लद्दाख में बांट दिया है। दूसरी ओर अफगानिस्‍तान तालिबान ने पाकिस्‍तान को भारत के साथ कश्‍मीर की वजह से जारी तनाव की वजह से फटकार लगाई है। तालिबान ने कश्‍मीर के हालातों को अफगानिस्‍तान से जोड़ने लताड़ा है। तालिबान ने पाकिस्‍तान से यह भी कहा है कि अफगानिस्‍तान को दूसरे देशों के साथ प्रतिद्वंदिता का मैदान न बनाएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+