मोदी सरकार की डिप्लोमेसी ने फिर दिखाया दम.. बंधक बनाए गये इजराइली जहाज पर मौजूद भारतीयों पर बड़ी खबर
India-Israel-Iran News: ईरान और इजराइल के बीच चल रहे तनाव के बीच बंधक बनाए गये इजराइली जहाज पर मौजूद भारतीयों को लेकर मोदी सरकार की डिप्लोमेसी ने एक बार फिर से अपना दम दिखाया है।
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार ने जहाज पर सवार 17 भारतीय चालक दल के सदस्यों से मिलने के प्रयास शुरू किए हैं। यह घटनाक्रम विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके ईरानी समकक्ष के बीच बातचीत के बाद हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये मुलाकात जल्द हो सकती है।

भारतीय क्रू मेंबर्स को लेकर बड़ी खबर
भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने स्थिति से निपटने और जहाज पर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने ईरानी समकक्ष के साथ टेलीफोन पर बात की है। भारत सरकार, भारतीय चालक दल के सदस्यों की स्थिति का आकलन करने और आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए उनके साथ एक बैठक की व्यवस्था करने के प्रयासों को कॉर्डिनेट कर रही है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर की एक पोस्ट में कहा गया है, कि उन्होंने अपने ईरानी समकक्ष होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन से बात की है। उन्होंने कहा, "एमएससी एरीज के 17 भारतीय चालक दल के सदस्यों की रिहाई का मुद्दा उठाया। क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। तनाव से बचने, संयम बरतने और कूटनीति की दिशा में वापस लौटने के महत्व पर जोर दिया।"
उन्होंने कहा कि भारत और ईरान "संपर्क में बने रहने" पर सहमत हुए हैं।
Spoke to Iranian FM @Amirabdolahian this evening.
— Dr. S. Jaishankar (Modi Ka Parivar) (@DrSJaishankar) April 14, 2024
Took up the release of 17 Indian crew members of MSC Aries.
Discussed the current situation in the region. Stressed the importance of avoiding escalation, exercising restraint and returning to diplomacy.
Agreed to remain…
ईरान के सीज किया है इजराइली जहाज
नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने पुष्टि की है, कि मालवाहक जहाज, एमएससी एरीज़, जो एक भारतीय बंदरगाह पर आने के रास्ते में था, उसे होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने के बाद ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स न जब्त कर लिया है। एडमिरल कुमार ने क्षेत्रीय तनाव के बीच समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा के प्रयासों को रेखांकित करते हुए लाल सागर और अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना की सतर्कता को रेखांकित किया है।
एडमिरल कुमार ने व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और हिंद महासागर क्षेत्र में निर्बाध व्यापार को बनाए रखने के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता दोहराई है। हिंद महासागर पर भारतीय नौसेना के कंट्रोल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, कि क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए इंडियन नेवी आवश्यक कार्रवाई करती रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications