'जितना जल्दी हो सके, नाइजर देश छोड़ दें', अफ्रीकी देश में रह रहे भारतीयों को सरकार ने किया अलर्ट

बीते महीने अफ्रीकी देश नाइजर में तख्तापलट हो गया है। इसके बाद से देश में युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। इस बीच भारत ने शुक्रवार को नाइजर में रहने वाले अपने नागरिकों से देश छोड़ने को कहा है। विदेश मंत्रायल ने इस संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि मौजूदा स्थिति के मद्देनजर, जिन भारतीय नागरिकों की उपस्थिति आवश्यक नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी जाती है।

Government asks Indians to Niger leave

अरिंदम बागची ने यह भी कहा है कि भारत सरकार नाइजर में चल रहे घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रही है। नाइजर में मौजूदा स्थिति के कारण हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है। ऐसे में विदेश मंत्रालय ने लोगों को जमीन के रास्ते यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

इसके साथ ही अरिंदम बागची ने नाइजर की यात्रा की योजना बना रहे लोगों को भी स्थिति सामान्य होने तक अपनी योजनाओं पर पुनर्विचार करने की सलाह दी है। जब विदेश मंत्रायल से पूछा गया कि नाइजर में कितने भारतीय नागरिक हैं तो उन्होंने कहा कि वहां 250 लोग हैं।

अरिंदम बागची ने कहा, हम चाहते हैं कि वे सभी रजिस्ट्रेशन करावाएं। आपातकालीन संपर्क के लिए भी सरकार ने नंबर जारी किया है। आपात स्थिति में भारतीय नागरिक नियामी स्थित भारतीय दूतावास के नंबर (+ 227 9975 9975) पर संपर्क कर सकते हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल नाइजर में मौजूद सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। भारतीय दूतावास उन्हें देश से निकालने और रसद पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि नाइजर में 26 जुलाई को सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम का तख्तापलट कर दिया था।

सेना ने राष्ट्रपति को सत्ता से हटाते हुए देश की कमान खुद संभाल ली। हालांकि बजौम ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है और वह नजरबंद हैं। कोई देश मदद के लिए आगे नहीं आए इसके लिए सेना ने बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया है।

https://hindi.oneindia.com/photos/bollywood-actress-mouni-roy-sizzles-in-red-gown-see-their-beautiful-look-viral-on-instagram-oi107017.html?ref=widget&ref_source=OI-HI-widget&ref_medium=Desktop-article&ref_campaign=article_widget_manual
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+