भारतीय युवती दुबई में बंधक, No FIR, only Twitter से हुआ ऐक्शन
नई दिल्ली। एक भारतीय युवती यूएई में नौकरी करने गई, जहां कुछ अराजक तत्वों ने उसे बंधक बना लिया। बहन के लिये परेशान भाई ने जब यह बात ट्विटर पर पोस्ट की, तो विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तुरंत एक्टिव हो गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। खास बात यह है कि इस रेस्क्यू ऑपरेशन के लिये No FIR only Twitter से ही प्रशासन सक्रिय हो गया और अंतत: यवती छुड़ाली गई।

चलिये देखते हैं कब कैसे क्या हुआ?
शनिवार को देव तंबोली नाम के व्यक्ति ने ट्विवटर के माध्यम से सुषमा स्वराज से मदद मांगते हुए कहा, "मेरी बहन 14 अगस्त को यूएई नौकरी करने गई थी, जहां उसे किसी ने कमरे में बंधक बना लिया है। सुषमा स्वराज जी कृपया मुझसे संपर्क करें और मेरी मदद करें।"
देव तंबोली का अगला ट्वीट
वो अकेली नहीं है उसके साथ कुछ और लड़कियों को बंधक बनाया गया है। उन्हें कमरे में बंद करके मारा-पीटा जा रहा है। कृपया मदद करें।
सुषमा स्वराज ने पलट कर ट्वीट किया और कहा कि यूएई के दूतावास को तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के आदेश दे दिये गये हैं। आपके पास दूतावास से कॉल आयेगी।
देव तंबोली का ट्वीट
धन्यवाद, सुषमा जी अभी-अभी मेरे पास दूतावास से कॉल आयी। यूएई में भारतीय दूतावास और दुबई की सीआईडी सक्रिय हो गई हैं।
सामाजिक संगठन भी आये
देव तंबोली ने अगले ट्वीट में धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं भारत सरकार और सामाजिक संगठनों को धन्यवाद देता हूं, जो मेरे साथ खड़े हैं।
खास बात यह है कि भारत सरकार और दुबई पुलिस ने मिलकर फटाफट ऑपरेशन शुरू किया और लड़की कुछ ही घंटों में छुड़ा ली गई। ऑपरेशन पूरा होते ही सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया और कहा कि जल्द ही भारतीय दूतावास के शेल्टर होम में उसे पहुंचाया जा रहा है।
अंत में हम सामान्य देशवासी होने के नाते सुषमा स्वराज को धन्यवाद देना चाहेंगे कि महज एक ट्वीट पर उन्होंने ऐक्शन लिया। सच पूछिए तो देश के सभी नेताओं, अधिकारियों को इस घटना से सीख लेनी चाहिये।












Click it and Unblock the Notifications