फ्लाइट में लगी थी आग, भारतीय यात्री अपने बैग समेटने में लगे थे

नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात की विमानन प्राधिकरण ने कहा है कि भारतीयों का फ्लाइट में व्यवहार बेहद खराब होता है। प्राधिकरण ने ऐसा हाल ही में एक फ्लाइट में आग लगने की घटना के बाद कहा है।

plane

3 अगस्त को संयुक्त अरब अमीरात का एक विमान केरल के तिरुवन्नतपुरम से दुबई के लिए उड़ा। इस विमान में 282 यात्री सवार थे, जिसमें 226 भारतीय थे। विमान में लैंडिग के कुछ सेकेंड बाद ही आग लग गई, इसकी जांच संयुक्त अरब अमीरात के विमानन प्रधिकरण ने की।

प्रधिकरण ने जांच में पाया कि विमान में आग लगने के बाद क्रू के सदस्यों ने यात्रियों को कुछ निर्देश दिए।

सभी यात्रियों से अपना सामान प्लेन में ही छोड़कर उतरने को कहा गया लेकिन भारतीयों ने इसे नजर अंदाज करते हुए अपने बैग उतारने शुरू कर दिए।

एयरहोस्टेस के साथ भी नहीं किया अच्छा व्यवहार

खबर के अनुसार, एक तरफ प्लेन में आपातकाल की स्थिति थी तो वहीं भारतीय यात्री अपने भारी बैग उठाने में लगे थे। ये सारी चीजें प्लेन के वीडियो फुटेज से भी सामने आई हैं। प्लेन के पाइलट और क्रू मेंबर भारतीय यात्रियों के इस व्यवहार पर आश्चर्यचकित रह गए।

क्रू के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने इस तरह का व्यवहार पहले नहीं देखा, जब किसी को ना अपनी जान की फिक्र हो ना दूसरे की।

वहीं भारतीय यात्रियों के फ्लाइट में दूसरे यात्रियों और एयर होस्टेस से व्यवहार भी अच्छा नहीं बताया गया है। एक पायलट ने कहा कि फ्री की शराब पीने के लिए यात्री उतावले हुए जा रहे थे। जो बेहद बचकाना था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+