पाकिस्तान ने भारतीय मछुआरों की नाव 'अल किरमानी' को पकड़ा, मछली पकड़ने गये मछुआरों पर फायरिंग
पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसियों ने समुद्र में मछली पकड़ रहे भारतीय मछुआरों के एक नाव को पकड़ लिया है...
नई दिल्ली, मई 14: पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसियों ने समुद्र में मछली पकड़ रहे भारतीय मछुआरों के एक नाव को पकड़ लिया है और रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से भारतीय मछुआरों पर फायरिंग भी की गई है। पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसी ने जिस भारतीय नाव को पकड़ा है, उसका नाम 'अल किरमानी' है और रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार देर रात का ये पूरा वाकया है।

भारतीय मछुआरों को पकड़ा
रिपोर्ट के मुताबिक, ये भारतीय मछुआरे भारत की समुद्री सीमा के पास मछलियां पकड़ रहे थे और इसी बीच पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसी ने भारतीय मछुआरों पर फायरिंग शुरू कर दी। एक सरकारी सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है, कि पाकिस्तान ने भारतीय मछुआरों की एक नाव को पकड़ा है, जिसमें आठ मछुआरे सवार थे। हालांकि, अभी तक इससे ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है, कि क्या भारतीय मछुआरे पाकिस्तान की समुद्री सीमा में चले गये थे या फिर उन्हें कैसे पकड़ा गया है। फिलहाल, भारतीय एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं। (फोटो- प्रतीकात्मक)












Click it and Unblock the Notifications