कनाडा से अमेरिका में अवैध एंट्री की कोशिश, 8 लोगों की दलदल में फंसकर मौत, भारतीय परिवार भी शामिल

कनाडा से अमेरिका में अवैध तरीके घुसने की कोशिश लगातार होती रहती है और वो पूरा क्षेत्र काफी खतरनाक है। पिछले साल भी एक भारतीय परिवार की ठंड में जमने की वजह से मौत हो गई थी।

indians trying to enter US canada

US-Canada News: कनाडा में पुलिस ने दो बच्चों सहित आठ लोगों के शव बरामद किए हैं, जो कनाडा से संयुक्त राज्य अमेरिका में अवैध रूप से पार करने की कोशिश कर रहे थे। मरने वालों में एक भारतीय परिवार के सदस्य भी शामिल हैं, जो सेंट लॉरेंस नदी को नाव से पार कर कनाडा से अमेरिका में घुसने की कोशिश कर रहे थे। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया है, कि मरने वालों में छह वयस्क और दो बच्चे हैं।

अमेरिका में अवैध एंट्री की कोशिश

अकवेस्ने मोहॉक पुलिस सेवा के प्रमुख शॉन डुलुडे ने रॉयटर्स को बताया, कि "दो अतिरिक्त शव बरामद किए गए हैं, जिनमें एक रोमानियाई मूल का एक कनाडाई नागरिक है और एक वयस्क महिला है, जिसके भारतीय नागरिक के तौर पर पहचान की गई है।" ये शव गुरुवार को सेंट लॉरेंस नदी के एक दलदली इलाके में पाए गए हैं जो कनाडा-अमेरिका सीमा पर स्थित है। वहीं, बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतकों में रोमानिया और भारत के दो परिवार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये शव अमेरिका-कनाडा सीमा के बीच एक मोहॉक क्षेत्र, अकवेसने में Tsi Snaihne में एक दलदल में पाया गया है। माना जा रहा है, कि ये सभी लोग दलदल में फंस गये होंगे और फिर उनकी मौत हो गई होगी। पुलिस ने गुरुवार को छह शव बरामद किए थे और माना जा रहा है कि यह हादसा बुधवार रात को हुआ होगा। वहीं, बाद में पुलिस ने हेलीकॉप्टर से भी खोज की, और इस दौरान दो और शवों को पानी के पास खोजा गया। पुलिस ने समाचार एजेंसी एपी को बताया, कि "कुल आठ शव अब पानी से बरामद किए गए हैं। माना जाता है कि सभी कनाडा से संयुक्त राज्य अमेरिका में अवैध प्रवेश का प्रयास कर रहे थे।"

indians trying to enter US canada

मृतकों में बच्चे भी शामिल

Recommended Video

    S Jaishankar की UK Government के खिलाफ सख्ती, Canada के राजदूत तलब | Khalistan | वनइंडिया हिंदी

    पुलिस ने बताया, कि मृतकों में बच्चे भी शामिल थे। एक तीन साल के बच्चे का शव मिला है, जिसका पासपोर्ट कनाडा का था। वहीं, स्थानीय पुलिस ने बताया, कि एक दूसरे बच्चे का भी शव मिला है, और वो भी कनाडा का ही नागरिक था। अकवेसाने मोहॉक पुलिस सेवा के उप प्रमुख ली-एन ओ'ब्रायन ने बीबीसी को बताया, कि शव दो परिवारों के होने का अनुमान है, एक रोमानियाई मूल का और दूसरा भारतीय मूल का। ये तलाश उस वक्त शुरू हुई, जब पुलिस को गुरुवार को एक शख्स के लापता होने की जानकारी मिली थी और फिर पुलिस ने उसकी तलाश के लिए अभियान चलाया था। इस दौरान बाकी शवों की खोज की गई।

    अमेरिका-कनाडा में सहमति

    वहीं, घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा, कि "यह एक दिल दहला देने वाली स्थिति है। हमें ठीक से समझने की जरूरत है कि क्या हुआ है और ये कैसे हुआ है? उन्होंने कहा, कि "हमें इस पर काम करने की जरूरत होगी, कि दोबारा ऐसा नहीं हो, इसके लिए हम क्या कुछ कर सकते हैं।" आपको बता दें, कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, पिछले हफ्ते अनधिकृत सीमा पार से कनाडा और अमेरिका में आने-जाने वाले शरणार्थियों को रोकने पर सहमत हुए थे। पिछले साल, कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में चार लोगों के एक भारतीय परिवार की ठंड से मौत हो गई थी, और वो भी अमेरिका में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। (Photo- File)

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+