अमेरिका के टेक्सास शूटिंग में भारतीय महिला इंजीनियर की भी मौत, हैदराबाद की रहने वालीं थी एश्वर्या
अमेरिका में इस साल 7 मई तक, यानि सिर्फ 4 महीने 7 दिनों में अमेरिका में 164 फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। गन वायलेंस आर्काइव की रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में अब तक बंदूक हिंसा से संबंधित 11,521 मौतें दर्ज की गई हैं।

US Shooting: अमेरिका के टेक्सास शहर के डलास में की गई अंधाधुंध गोलीबारी में भारत की एक महिला इंजीनियर की भी मौत हो गई है। इस गोलीबारी में कुल 9 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें भारतीय मूल की महिला भी शामिल हैं।
द न्यू यॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय इंजीनियर ऐश्वर्या थाटिकोंडा उन नौ लोगों में शामिल थीं, जिनकी शनिवार को डलास इलाके में एक मॉल के बाहर अंधाधुंध फायरिंग में जान चली गई है।
हैदराबाद की रहने वाली थी एश्वर्या
डलास में एक निजी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम करने वाली ऐश्वर्या, हैदराबाद के सरूरनगर की रहने वाली थीं और भारत से अमेरिका नौकरी की तलाश में गईं थीं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 27 साल की ऐश्वर्या डलास के उत्तरी उपनगर एलन प्रीमियम आउटलेट्स में एक दोस्त के साथ दुकान में खरीदारी कर रहा थी, जब एक बंदूकधारी ने फायरिंग शुरू कर दी थी।
आपको बता दें, कि शूटिंग की इस घटना के बाद आरोपी हमलावर को भी स्थानीय पुलिस ने मार गिराया, जिसकी पहचान मौरिसियो गार्सिया के रूप में की गई है।
टेक्सास स्थित डब्लूएफएए टेलीविजन स्टेशन ने बताया, कि 27 वर्षीय ऐश्वर्या थाटिकोंडा मैककिनी, टेक्सास में रहती थी और काम करती थी, जबकि उनका परिवार भारत में रहता है।
टेलीविजन रिपोर्ट में कहा गया है, कि ऐश्वर्या के परिवार के एक प्रतिनिधि के मुताबिक, वो मॉल के बाहर एक ऑउटलेट से कुछ सामान खरीद रही थीं, जब अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई। इस गोलीबारी में उनका दोस्त भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिवार के प्रतिनिधि ने कहा, कि ऐश्वर्या का परिवार उनके शव को भारत लाने की तैयारी कर रहा है। वहीं, ऐश्वर्या के लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वो पिछले दो सालों से डलास में काम कर रही थीं।
Recommended Video

वहीं, स्थानीय प्रशासन ने कहा है, कि शूटर ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया है, जिसे पुलिस अधिकारियों ने मार गिराया है। यह घटना एलन प्रीमियम आउटलेट माल के बाहर हुई है। सिटी पुलिस चीफ ब्रायन हार्वे ने घटना की जानकारी मीडिया को दी है। एलन फायर डिपार्टमेंट के चीफ जॉन बॉयड ने कहा कि हमारे विभाग ने कम से कम 9 घायलों को अस्पताल पहुंचाया है, जिसमे से 2 की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications