UN में भारत ने पाक के झूठ को किया बेनकाब, शर्मसार हुआ 'टेररिस्तान'

Recommended Video

    India gives Pakistan a benefiting reply over fake photo presented in UN | वनइंडिया हिंदी

    न्यूयॉर्क। जिस तरह से यूएन महासभा में पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर में मानवाधिकारों के हनन के लिए गलत तस्वीर का इस्तेमाल किया गया, उसके बाद भारत ने पाकिस्तान के फर्जीवाड़े को यूएन में दुनिया के सामने लाकर रख दिया है। भारत की ओर से यूएन की महासभा में देश का पक्ष रख रही रही पौलुमी त्रिपाठी ने उमर फय़ाज की तस्वीर दिखाते हुए कहा कि यह है असली तस्वीर। उन्होंने राइट ऑफ रिप्लाइ के दौरान पाकिस्तान की प्रतिनिधी मलीहा लोधी पर पलटवार किया, जिन्होंने फिलिस्तीन की एक घायल लड़की की तस्वीर को यूएन की महासभा में दिखाते हुए इसे कश्मीर की तस्वीर बताया था। उन्होंने कहा था कि कश्मीर में पैलेट गन की वजह से लड़की का यह हाल हो गया है।

    यूएन में दिखाई थी फर्जी तस्वीर

    यूएन में दिखाई थी फर्जी तस्वीर

    न्यूयॉर्क। जिस तरह से यूएन महासभा में पाकिस्तान की ओर से जम्मू कश्मीर में मानवाधिकारों के हनन के लिए गलत तस्वीर का इस्तेमाल किया गया, उसके बाद भारत ने पाकिस्तान के फर्जीवाड़े को यूएन में दुनिया के सामने लाकर रख दिया है। पाकिस्तान ने एक गलत के जरिए भारत पर हमला बोला था, जिसके जवाब में भारत ने लेफ्टिनेंट उमर फयाज जो कि जम्मू कश्मीर के युवा पुलिस ऑफिसर थे की तस्वीर को दिखाते हुए कहा कि इनका अपहरण किया गया और बेरहमी से इन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। जिन लोगों ने उन्हें मौत के घाट उतारा वह पाकिस्तान समर्थित आतंकी थे। भारत इस्लामाबाद पर हमला बोलते हुए इस हत्या को लेकर पाक को आड़े हाथ लिया।

    पाकिस्तान ने सभा को अंधेरे में रखा

    पाकिस्तान ने सभा को अंधेरे में रखा

    लेफ्टिनेंट फयाज की तस्वीर को दिखाते हुए पौलुमी त्रिपाठी ने कहा कि यह भयावह और दिल दहलाने वाली है। यह दस्वीर दिखाती है कि सीमा पार से आतंकी आते हैं और भारत में लोगों को मारते हैं, खासकर कि जम्मू कश्मीर में हर रोज हमें इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह है असली हकीकत, बावजूद इसके पाकिस्तान की प्रतिनिधि ने सभा को अंधेरे में रखा और गलत तथ्य को यहां लोगों के सामने दिखाया।

    अमेरिकी फोटोग्राफर ने खींची थी फोटो

    अमेरिकी फोटोग्राफर ने खींची थी फोटो

    आपको बता दें कि जो तस्वीर पौलुमी ने यूएन में दिखाई है वह फयाज के अंतिम संस्कार के वक्त खींची गई है, जिनकी मौत के बाद पूरे भारत में लोगों ने रोष जाहिर किया था। पौलुमी त्रिपाठी ने यूएन में कहा कि लोधी ने सभा को गुमराह किया है, उन्होंने फिलिस्तीन की लड़की राव्या अबू जोम की तस्वीर को सभा में दिखाया, जिसे अमेरिकी फोटोग्राफर ने जुलाई 2014 में खींची थी। फर्जी फोटो को दिखाकर भारत के बारे में सदन में अफवाह फैलाई गई ताकि सदन में भारत के खिलाफ गलत अवधारणा को आगे बढ़ाया जा सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+