भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट टेंशन कम कर सकता है- इंडियन डिप्लोमेट
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने शुक्रवार को लाहौर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (LCCI) के प्रोग्राम में शिरकत करते हुए कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच व्यापार संबंधों को मजबूत करने की जरूरत है। पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त का यह बयान उस वक्त आया है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों का दौर बहुत हाई टेंशन से गुजर रहा है। सीमा पर तनाव के अलावा, दोनों ही देशों ने अपने डिप्लोमेट्स के साथ हो रही बदसलूकी का आरोप एक-दूसरे पर लगा चुके हैं। हालांकि, डिप्लोमेट बसारिया ने कहा कि दोनों देश के बीच क्रिकेट हालातों को सामान्य कर सकता है।

शीर्ष भारतीय राजनयिक ने प्रोग्राम में कहा कि भारत-पाक सीमा के दोनों व्यापारियों को वीजा के मुद्दों पर सामना करना पड़ता है, जो कि दोनों पक्ष विश्व बैंक के मुताबिक लगभग 30 अरब डॉलर के व्यापार को स्थापित करने में विफल हो रहे हैं। बिसरा ने कहा कि दोनों देशों के व्यापार के साथ तीसरे देश के साथ अधिक है, जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच प्रत्यक्ष व्यापार सिर्फ 2.2 अरब डॉलर पर है।
अजय बिसारिया ने कहा कि शांति और भविष्य के लिए दोनों ही देशों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि गरीबी और अशिक्षा दोनों ही देशों की कॉमन प्रोब्लम है। जिसके लिए दोनों ही देशों को आपसी संबंध बढ़ाने की जरूरत है।
भारतीय डिप्लोमेट ने आशा व्यक्त की है कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट फिर से शुरू हो जाएगा, क्योंकि इससे संबंध समान्य होते हैं और तनाव कम होता है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के नागरिक द्विपक्षीय खेलों की बहाली चाहते हैं। साथ ही उन्होंने दोनों देशों के मीडिया पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मीडिया की रिपोर्टिंग जो सच्चाई से दूर होती है, वो समस्याएं पैदा करती है।
यह भी पढ़ें: भगत सिंह को फांसी पर लटकाने के लिए ब्रिटेन माफी मांगे- पाक












Click it and Unblock the Notifications