Ram Mandir: अमेरिका का टाइम्स स्क्वायर बनी 'मिनी अयोध्या', एक हजार से ज्यादा मंदिरों में भव्य कार्यक्रम
US Ram Mandir Celebration: सदियों की तपस्या के बाद आखिरकार आज वो दिन आ गया है, जब रामलला अपने मंदिर में विराजेंगे और इसको लेकर पूरी दुनिया के भारतियों में उत्साह है और हिंदू समुदाय के लोग जहां भी हैं, वो वहीं जश्न मना रहे हैं। अमेरिका में भी हिंदू समुदाय के लोग उसी तरह से उत्साह में हैं, जैसा उत्साह अयोध्या में है।
अयोध्या में राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले, 'ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ राम मंदिर' के सदस्यों ने रविवार को (स्थानीय समयानुसार) न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में लड्डू बांटे। संस्था के सदस्य प्रेम भंडारी ने बताया, कि यह कार्यक्रम अमेरिका में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है।

टाइम्स स्क्वायर में मनाया जा रहा जश्न
आपको बता दें, कि अमेरिका में आज जितने भी हिंदू मंदिर हैं, हर एक मंदर में विशेष पूजा अर्चना हो रही है और अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। बताया जा रहा है, कि अमेरिका में करीब एक हजार हिंदू मंदिर हैं और हर एक मंदिर आज सजाया गया है। राम धुन के साथ सैकड़ों कारों की रैलियां निकाली गई हैं।
संस्था के सदस्य प्रेम भंडारी दुनिया भर के लोगों को इस आयोजन से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।
प्रेम भंडारी ने कहा, कि "हमने कभी नहीं सोचा था, कि हम अपने जीवनकाल में इस दिव्य दिन के साक्षी बनेंगे। प्राण प्रतिष्ठा समारोह बहुत जल्द होगा। टाइम्स स्क्वायर में भी लोग इसका जश्न मना रहे हैं और यह जगह अयोध्या से कम नहीं लग रही है। भारतवंशियों के लोग जश्न मना रहे हैं विभिन्न स्थानों पर यह आयोजन किए जा रहे हैं।"
उन्होंने आगे कहा, कि "भगवान राम 'वनवास' के बाद लौट रहे हैं और यह सब पीएम मोदी के नेतृत्व के कारण हो रहा है। उन्होंने दुनिया भर में पूरे माहौल को 'राममय' कर दिया है। उन्होंने न केवल 140 करोड़ लोगों को जोड़ा है, बल्कि देश को भी जोड़ा है। विदेशों में भी भारतीय प्रवासी इस आयोजन का जश्न मना रहे हैं। यह दिन दिवाली से कम नहीं है।"
इस बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले तैयारी कर रहा है, इस ऐतिहासिक अवसर का जश्न मनाने के लिए संयुक्त राज्य भर में लगभग एक दर्जन कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है।
न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर से बोस्टन तक, साथ ही वाशिंगटन, डीसी, लॉस एंजिल्स और सैन फ्रांसिस्को में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो उसी समय होंगे जब भारत में समारोह होगा।
टेक्सास, इलिनोइस, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और जॉर्जिया सहित अन्य राज्यों में बिलबोर्ड टांगे गए हैं। इसके अलावा, विश्व हिंदु परिषद, अमेरिकी शाखा के अनुसार, एरिजोना और मिसौरी राज्य इस दृश्य उत्सव में शामिल होने के लिए तैयार हैं, जो 15 जनवरी को शुरू हुआ।
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी), यूएस चैप्टर ने पूरे अमेरिका के हिंदुओं के साथ मिलकर, 10 राज्यों में 40 से ज्यादा बिलबोर्ड लगाए हैं, जो श्री राम के जन्मस्थान पर भव्य 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह को लाइव दिखाएंगे।
अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के उपलक्ष्य में, पूरे अमेरिका में हिंदू अमेरिकी समुदाय ने कई कार रैलियां आयोजित की हैं और अयोध्या में 'प्राण प्रतिष्ठा' के लिए कई और कार्यक्रमों की योजना बनाई है।
प्राण प्रतिष्ठा का कैसा है कार्यक्रम
विशेष रूप से, प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया 16 जनवरी से शुरू हो चुकी है। जबकि 'प्रायश्चित' और कर्मकुटी पूजा 16 जनवरी को की गई थी, मूर्ति 17 जनवरी को परिसर में प्रवेश कर गई थी।
18 जनवरी को राम लला की मूर्ति को भव्य नए मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया गया था।
19 जनवरी को औषधिधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, 19 जनवरी को धान्याधिवास, 20 जनवरी को सुगरधिवास, फलाधिवास, पुष्पाधिवास और 21 जनवरी को मध्याधिवास और शयाधिवास का आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'प्राण प्रतिष्ठा' के उपलक्ष्य में अनुष्ठान कर रहे हैं। लक्ष्मीकांत दीक्षित के नेतृत्व में पुजारियों की एक टीम मुख्य अनुष्ठान का नेतृत्व कर रही है।
इस मौके पर पीएम मोदी के साथ आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। समारोह में क्रिकेट जगत, फिल्म जगत, संत समाज, राजनीति, कला, साहित्य एवं संस्कृति समेत अन्य क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications