श्रीलंका के आर्थिक संकट का जायजा लेने पहुंचे भारत के 4 वरिष्ठ अधिकारी

विदेश सचिव विनय क्वात्रा के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने आज कोलंबो का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के साथ बैठक की।

कोलंबो, 23 जून: विदेश सचिव विनय क्वात्रा के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने आज कोलंबो का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के साथ बैठक की। भारतीय उच्चायोग के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच बातचीत एक स्पष्ट, सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक तरीके से हुई। विदेश सचिव के साथ भारत के वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव अजय सेठ, भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉक्टर वी.ए. नागेश्वरन और भारतीय विदेश मंत्रालय के हिंद महासागर क्षेत्र मामलों के संयुक्त सचिव कार्तिक पांडे मौजूद थे।

sri lanka

तस्वीर- ट्विटर

भारत देता रहेगा पूरा सहयोग

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से श्रीलंका की वर्तमान स्थिति और देश को अभूतपूर्व आर्थिक संकट से निकालने के लिए भारत की ओर से दिए जा रहे सहयोग पर चर्चा की। क्वात्रा ने राजपक्षे से कहा कि भारत श्रीलंका को मुश्किल हालात से निकालने के लिए एक करीबी मित्र के रूप में पूरा सहयोग देता रहेगा।

श्रीलंका की मदद करने के लिए भारत प्रतिबद्ध

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ईंधन, दवा, उर्वरक और अन्य आवश्यक वस्तुओं के मामले में पहले प्रदान की गई सहायता की समीक्षा की और कहा कि भारत सरकार श्रीलंका का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि क्वात्रा ने सेठ और नागेश्वरन के साथ राष्ट्रपति राजपक्षे से मुलाकात कर' श्रीलंका की मौजूदा स्थिति व भारत की ओर से दिए जा रहे सहयोग के बारे में चर्चा की।

पड़ोसी देशों के संबंधों के विकास पर जोर

अरविंद बागची ने कहा कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत-श्रीलंका संबंधों के विकास पर जोर दिया। इस दौरान भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने कहा भारत निवेश, संपर्क को बढ़ावा देने और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के साथ त्वरित आर्थिक सुधार में श्रीलंका की मदद करने के लिए तैयार है। बागची ने कहा कि भारत की पड़ोस पहले की नीति में श्रीलंका के महत्व को दोहराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+