Best Cuisines Of The World: दुनिया के बेस्ट फूड में भारत भी शामिल, चाइनीज फूड को टॉप-10 में भी नहीं मिली जगह
भारत के बाद इस लिस्ट में मेक्सिको, तुर्की, अमेरिका, फ्रांस और पेरू का नंबर आता है। पूरी दुनिया में फेमस चाइनीज फूड टॉप-10 में कहीं नहीं है। यह इस सूची में 11वें नंबर पर आता है।

image: the planet
भारतीय भोजन का देश की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है। भारतीय भोजन, भारतीय संस्कृति का एक आंतरिक हिस्सा है जो कि विभिन्न धर्मों और समुदायों को आपस में जोड़कर रखता है। भारत के किसी भी कोने में जाएं तो आपको वहां की कुछ विशेष व्यंजन दिख जाएंगे। कहा जाता है कि भारतीय भोजन में जितनी विविधता है उतनी विविधता दुनिया के किसी भी देश के भोजन में नहीं है। भारतीय भोजन की इसी मान्यता पुष्टि टेस्ट एटलस ने भी की है।

शीर्ष-5 में भारतीय भोजन शामिल
टेस्ट एटलस की सूची के मुताबिक, भारत 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यंजनों की वैश्विक सूची में शीर्ष पांच में शामिल है। रैंकिंग में इटली का भोजन पहले स्थान पर है उसके बाद ग्रीस और स्पेन का नंबर आता है। कुल मिलाकर पहले तीन स्थानों पर बेहद करीबी देशों का कब्जा है जबकि चौथे नंबर पर जापानी डिश है। पांचवें नंबर पर भारतीय व्यंजन का स्थान है।

रैंकिंग में टॉप पर इटली
Image: sandinmysuitcase
रेटिंग में टॉप पर मौजूद इटली के व्यजनों को 4.72 अंक मिला है। दूसरे नंबर पर मौजूद ग्रीस को 4.68 अंक जबकि तीसरे और चौथे नंबर पर स्पेन और जापान को एक बराबार अंक हैं। इन दोनों को 4.59 अंक मिले हैं। रेटिंग में भारत को 4.54 अंक मिला है।

लिस्ट में 460 भारतीय व्यंजनों को मिली जगह
सर्वश्रेष्ठ रेटेड भारतीय पेय में चाय मसाला, लस्सी, मैंगो लस्सी, जिन और टॉनिक, मीठी लस्सी, दक्षिण भारतीय कॉफी, असम चाय, गाजर का दूध, ठंडाई, हल्दी दूध आदि को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में कुल 460 भारतीय व्यंजनों ने जगह बनाई है। टेस्ट एटलस के अनुसार, जारी की गई लिस्ट में श्री ठाकुर भोजनालय(मुंबई), करावल्ली(बैंगलुरु), बुखारा (नई दिल्ली), दम पुख्त (नई दिल्ली), कोमोरिन (गुरुग्राम) और 450 अन्य भारतीय व्यंजनों को आजमाने के लिए सबसे अच्छे रेस्तरां हैं।

टॉप-10 में कहीं नहीं है चाइनीज फूड
Image: hotelmousai.com
भारत के बाद इस लिस्ट में मेक्सिको, तुर्की, अमेरिका, फ्रांस और पेरू का नंबर आता है। पूरी दुनिया में फेमस चाइनीज फूड टॉप-10 में कहीं नहीं है। यह इस सूची में 11वें नंबर पर आता है। हालांकि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक भोजन में टॉप-5 में 2 चीनी व्यंजन हैं। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक भोजन की सूची में कारे (जापान) पहले नंबर पर है। इसके बाद क्रमशः पिकनहा (ब्राजील), अमैजोअस ए बुल्हाओ पाटो (पुर्तगाल), टांगबाओ (चीन) और गोटी (चीन) शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications