बीच समंदर में चीनी नागरिक को दिल का दौरा पड़ा, भारतीय कोस्ट गार्ड ने ऑपरेशन चलाकर बचाई जान, वीडियो देखें

भारतीय तटरक्षक बल ने देर रात अरब सागर में फंसे एक चीनी नागरिक का रेस्क्यू किया। ये चीनी नागरिक पनामा रिसर्च वेसल में बैठकर चीन से UAE जा रहा था। इस बीच उसे कार्डियक अरेस्ट की शिकायत हुई।

चीनी नागिरक के बीमार होने की जानकारी मुंबई में मैरिटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर को दी गई। इसके बाद इंडियन कोस्ट गार्ड ने उसे बचाने के लिए खराब मौसम में समुद्र के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

Indian Coast Guard rescues Chinese national

तटरक्षक बल ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल ने 16-17 अगस्त की मध्यरात्रि को मुंबई से करीब 200 किलोमीटर दूर अरब सागर में पनामा के ध्वज वाले जहाज 'एमवी डोंग फांग कैन टैन नंबर 2' से चीन के एक नागरिक को मेडिकल आधार पर बचाया।

तटरक्षक बल ने बताया है कि चीनी नागरिक को बचाने का ऑपरेशन कोस्ट गार्ड ALH और कोस्ट गार्ड AS दमन ने अंधेरे के बीच ऑपरेशन चलाया। इस दौरान मरीज को दूरसंचार माध्यम के जरिए आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी गई।

इसके बाद उसे एयरलिफ्ट किया। ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए एंडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर MK-III का इस्तेमाल किया गया। उसे तुरंत फर्स्ट एड दिया गया, जिसके बाद उसे आगे की मेडिकल सुविधा के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तटरक्षक बल ने कहा कि समुद्र में एक विदेशी नागरिक की जान बचाई गई। यह अभियान भारतीय तटरक्षक बल की 'हम रक्षा करते हैं' के सिद्धांत की प्रतिबद्धताओं की पुष्टि करता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+