Indian Coast Guard Helicopter Missing: गुजरात के पास इंडियन कोस्ट गार्ड का हेलीकॉप्टर क्रैश, चालक दल लापता

Indian Coast Guard Helicopter Missing: इंडियन कोस्ट गार्ड के एडवांस हल्के हेलीकॉप्टर (ALH) को, जिसमें 4 एयरक्रूज मेंबर सवार थे, जिसे सोमवार देर रात (2 सितंबर) को भारतीय ध्वज वाले मोटर टैंकर, हरि लीला से एक गंभीर रूप से घायल चालक दल के सदस्य को निकालने के लिए लॉन्च किया गया था, उसकी इमरजेंसी लैंडिंग की गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, हरि लीला, जो गुजरात के पोरबंदर के तट से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित है, उस पोत के मालिक के अनुरोध के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया था।

Indian Coast Guard Helicopter Missing

ये हेलीकॉप्टर, जिसमें चार एयरक्रूज सदस्य थे, वो मेडिकल सुविधा देने के लिए टैंकर के पास पहुंच रहा था, जब उसे कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और उसे अरब सागर में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। अच्छी बात ये रही, कि एक चालक दल के सदस्य को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया, लेकिन बाकी के तीन चालक दल के सदस्यों की तलाश अभी जारी है। हेलीकॉप्टर का मलबा मिल गया है।

भारतीय तटरक्षक बल ने खोज और बचाव अभियान में सहायता के लिए चार जहाज और दो विमान तैनात किए हैं। आईसीजी के प्रवक्ता ने कहा है, कि "हम अपने कर्मियों की सुरक्षा और बाकी चालक दल के सदस्यों की सफल बरामदगी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+