सरकार पर कब्जा, नाजी शासन की स्थापना, व्हाइट हाउस पर हमला करने वाले भारतीय नागरिक को सजा, कौन है जानिए?
White House: व्हाइट हाउस पर हमला करने के आरोप में एक भारत नागरिक को 8 सालों की सख्त सजा सुनाई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय नागरिक साईं वर्षीथ कंडुला को गुरुवार को 22 मई 2023 को किराए के ट्रक से व्हाइट हाउस पर हमला करने की कोशिश में आठ सालों की सजा सुनाई गई है।
अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेट ने कहा है, कि इस हमले का मकसद लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई अमेरिकी सरकार को उखाड़ फेंकना था, ताकि उसकी जगह नाजी विचारधारा से प्रेरित तानाशाही स्थापित की जा सके।

कौन है साईं वर्षीथ कंडुला? (Who is Sai Varshith Kandula)
कंडुला को 13 मई 2024 को जानबूझकर अमेरिकी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने या उसे नुकसान पहुंचाने के आरोप में दोषी करार दिया गया था। साईं वर्षीथ कंडुला का जन्म भारत के चंदनगर में हुआ था और उसके पास अमेरिका का ग्रीन कार्ड था, जिससे वो अमेरिका का एक वैध निवासी बन गया था। 8 सालों की जेल की सजा के अलावा, जिला न्यायालय के न्यायाधीश डैबनी एल फ्रेडरिक ने कंडुला को तीन साल की निगरानी रिहाई का आदेश दिया है, यानि रिहाई के बाद उसकी लगातार निगरानी की जाएगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, साईं वर्षीथ कंडुला 22 मई 2023 की दोपहल को सेंट लुइस, मिसौरी से वाशिंगटन डी.सी. के लिए एक फ्लाइट से उड़ान भरी थी। अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, वो लगभग 5:20 बजे डलेस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा था, जहां उसने शाम 6:30 बजे एक ट्रक किराए पर लिया।
फिर उसने खाना खाने और ट्रक में गैस भरवाने के बाद वो वाशिंगटन के लिए निकल गया, जहां वह रात 9:35 बजे एच स्ट्रीट, नॉर्थवेस्ट और 16वीं स्ट्रीट, नॉर्थवेस्ट के चौराहे पर व्हाइट हाउस और राष्ट्रपति पार्क की सुरक्षा करने वाले बैरिकेड्स से टकरा गया। इस टक्कर के बाद वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान आरोपी ने ट्रक को बैरिकेड्स से निकाला, लेकिन फिर वहां मौजूद किसी और चीज से उसका ट्रक टकड़ा गया। जिससे ट्रक फंस गया। इस दौरान ट्रक से धुंआ निकलने लगा।
इसके बाद आरोपी ट्रक से बाहर आ गया और उसने नाजी झंडा निकालकर फहराने लगा।
याचिका समझौते के मुताबिक, कंडुला का मकसद अमेरिका की सरकार को गिराकर सत्ता हथियाना था।
जस्टिस डिपार्टमेंट के मुताबिक, "कंडुला का इरादा लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को नाजी जर्मनी की विचारधारा से प्रेरित तानाशाही से बदलना और खुद को संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रभारी बनाना था। कंडुला ने जांचकर्ताओं के सामने स्वीकार किया है, कि अगर अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिए आवश्यक होता, तो वह अमेरिकी राष्ट्रपति और अन्य लोगों की हत्या की व्यवस्था कर सकता था।"
उसने स्वीकार किया, कि "उसकी हरकतें डराने-धमकाने या जबरदस्ती करके सरकार के आचरण को प्रभावित करने के लिए की गई थीं।" जस्टिस डिपार्टमेंट के अनुसार, उसकी हरकतों से नेशनल पार्क सर्विस को 4,322 अमेरिकी डॉलर का नुकसान हुआ।












Click it and Unblock the Notifications