लाल सागर में भारतीय जहाज पर किसने और क्यों किया हमला? क्या बोला सऊदी अरब?
Indian Cargo Ship MSV Faize Noore Oliya Attacked: भारत के झंडे वाला मालवाहक जहाज MSV Faize Noore Oliya यमन के तट के पास लाल सागर में हमले का शिकार होने के बाद डूब गया। हालांकि राहत की बात ये रही कि इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई। जहाज पर सवार सभी 14 चालक दल के सदस्यों की जान बच गई। इनमें 13 भारतीय नागरिक शामिल हैं। यमन के तटरक्षक बल ने सभी लोगों को सुरक्षित बचाकर मोखा पोर्ट पहुंचाया।
भारत सरकार ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार हमले के पीछे यमन के हूती विद्रोहियों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन सरकार ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस घटना ने एक बार फिर लाल सागर में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

मोखा पोर्ट के पास हुआ हमला
जानकारी के मुताबिक भारत के झंडे वाला मालवाहक जहाज MSV Faize Noore Oliya मंगलवार को यमन के मोखा पोर्ट के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान जहाज पर एक प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया। हमले के बाद जहाज को गंभीर नुकसान पहुंचा और वह पलटकर समुद्र में डूब गया। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि जहाज पर कुल 14 चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें 13 भारतीय नागरिक थे। हादसे के बाद यमन के तटरक्षक बल ने तुरंत राहत अभियान चलाया और सभी लोगों को सुरक्षित निकालकर मोखा पोर्ट पहुंचाया।
ये भी पढ़ें: Khyber Pakhtunkhwa Blast: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला, काबल पुलिस स्टेशन के पास 14 की मौत
हूती विद्रोहियों पर शक
भारत सरकार ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। सरकार ने कहा कि एक व्यापारिक जहाज पर इस तरह का हमला बेहद गंभीर मामला है। हालांकि विदेश मंत्रालय और केंद्रीय मंत्री की ओर से हमलावरों के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया। सूत्रों के अनुसार इस हमले के पीछे यमन के हूती विद्रोहियों का हाथ होने की आशंका है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पिछले कुछ समय से हूती समूह लाल सागर और अदन की खाड़ी से गुजरने वाले कई व्यापारिक जहाजों को निशाना बना चुका है।
ये भी पढ़ें: Meerut: पुलिस जीप से खींचकर 2 लोगों की पिटाई! क्या कांवड़ियों ने पुलिसवालों पर हमला किया? वीडियो का पूरा सच


Click it and Unblock the Notifications
