Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत दुनिया की टॉप 12 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल, US मुद्रा मॉनिटरिंग लिस्ट में इन देशों के नाम

नई दिल्ली, 10 जून। भारत ने अमेरिकी ट्रेजरी विभाग की मुद्रा मॉनिटरिंग लिस्ट में शुक्रवार को अपना स्थान बनाए रखा। भारत को सूची में रखने के अपने निर्णय के बारे में बताते हुए ट्रेजरी विभाग की ओर से कहा गया कि भारत ने दिसंबर 2021 और अप्रैल 2021 की रिपोर्ट में तीन में से दो मानदंडों को पूरा किया। जिसमें अमेरिका के साथ एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय ट्रेड सरप्लस था।

Indian Economy.jpg

वाशिंगटन ने भारत को 11 अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ रखा है जो अपनी मुद्रा और व्यापक आर्थिक नीतियों को लेकर मजबूत माने जाते हैं। मॉनिटरिंग लिस्ट में चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, इटली, भारत, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, ताइवान, वियतनाम और मैक्सिको शामिल हैं। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने अपनी अर्ध-वार्षिक रिपोर्ट में विदेशी मुद्रा नीतियों पर विसतृत रिपोर्ट पेश की। इसको लेकर ट्रेजरी विभाग की ओर से कहा गया कि ताइवान और वियतनाम को छोड़कर दिसंबर 2021 की रिपोर्ट में निगरानी सूची में सभी देश थे।

ट्रेजरी के सचिव जेनेट एल येलेन ने कहा कि एक असमान वैश्विक सुधार वैश्विक असंतुलन को बढ़ाता है। भारत को सूची में रखने के अपने निर्णय के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत ने दिसंबर 2021 और अप्रैल 2021 की रिपोर्ट में तीन में से दो मानदंडों को पूरा किया है। जेनेट एल येलेन ने कहा कि भारत लगातार दो रिपोर्टों के लिए दो से कम मानदंडों को पूरा करने तक निगरानी सूची में रहेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत (569.9 मिलियन डॉलर), चीन (3.2 ट्रिलियन डॉलर), जापान (1.2 ट्रिलियन डॉलर) और स्विट्जरलैंड (1 ट्रिलियन डॉलर) के पास विदेशी मुद्रा भंडार है। भारत का इन चार देशों में चौथा स्थान है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+