Nostradamus: कल शुरू होगा तीसरा विश्वयुद्ध, क्या फिर फेल होगी भारतीय नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणी?
Nostradamus: भारतीय नास्त्रेदमस कहे जाने वाले ज्योतिषी कुशाल कुमार ने एक बार फिर तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत की नई तारीख बताई है। इजरायल-हमास युद्ध और रूस-यूक्रेन युद्ध के प्रभावों को विस्तार से बताते हुए उन्होंने घोषणा की है, कि तीसरा विश्व युद्ध 4 अगस्त या 5 अगस्त को शुरू होगा।
भारतीय नास्त्रेदमस ने अलास्का के पास दो रूसी और दो चीनी बमवर्षक विमानों के उड़ने, क्यूबा में सैन्य अभ्यास को लेकर चिंता जताई है, कि ये युद्ध यूरोप और एशिया में फैल सकता है और एक और विनाशकारी युद्ध शुरू हो सकता है।

इसका मतलब है कि तीसरा विश्व युद्ध कल या पड़सों शुरू हो सकता है, और हमारे पास इसे रोकने या इसके लिए तैयार होने के लिए बस कुछ ही घंटे बचे हैं।
तीसरे विश्वयुद्ध को लेकर पुरानी तारीखें
यह पहली बार नहीं है, जब कुशाल कुमार ने तीसरे विश्व युद्ध की तारीख की भविष्यवाणी की है। इससे पहले उन्होंने घोषणा की थी, कि विनाशकारी युद्ध 18 जून 2024 को शुरू होगा। लेकिन वो भविष्यवाणी फेल हो गई। फिर उन्होंने एक नई तारीख घोषित की और कहा कि 26 जुलाई या 28 जुलाई को तीसरा विश्वयुद्ध शुरू होगा, लेकिन भारतीय ज्योतिषी एक बार फिर फेल हो गए। अब वे एक नई तारीख लेकर आए हैं और उन्होंने तीसरे विश्वयुद्ध शुरू होने की तारीख 4 या 5 अगस्त बताई है। अब देखना यह है कि वे फिर से फेल होते हैं या नहीं?
कुशाल कुमार कौन हैं?
कुशाल कुमार हरियाणा के रहने वाले हैं और उनका दावा है, कि वे एक ज्योतिषी हैं, जो विश्व की घटनाओं की भविष्यवाणी करते हैं। वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोकप्रिय हैं, हालांकि वे तीसरे विश्व युद्ध की तारीखों की भविष्यवाणी करने में दो बार फेल हो चुके हैं।

नास्त्रेदमस कौन थे?
फ्रांसीसी ज्योतिषी और चिकित्सक नास्त्रेदमस का जन्म दिसंबर 1503 में हुआ था। वे अपनी पुस्तक 'लेस प्रोफेटीज' के लिए प्रसिद्ध हुए, जो 1555 में प्रकाशित हुई थी। यह 942 काव्यात्मक चौपाइयों का संग्रह था। कुछ लोगों का मानना है, कि ये चौपाइयां कोडित शब्दों में लिखी गई भविष्यवाणियां हैं, जिन्हें किसी भी तरह से व्याख्या किया जा सकता है।
उनके अनुयायियों का मानना है, कि नास्त्रेदमस ने लंदन की भीषण आग, फ्रांसीसी क्रांति, नेपोलियन और एडोल्फ हिटलर का उदय, प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध, हिरोशिमा और नागासाकी के परमाणु विनाश, 1969 में अपोलो मून लैंडिंग, 1986 में स्पेस शटल चैलेंजर आपदा, 1997 में डायना, प्रिंसेस ऑफ वेल्स की मृत्यु और 2001 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर 11 सितंबर के हमलों की सफलतापूर्वक भविष्यवाणी की थी।












Click it and Unblock the Notifications