'दुनिया के नक्शे पर रहना है या नहीं', भारतीय सेना प्रमुख ने पाकिस्तान को दी अब तक की सबसे बड़ी चेतावनी
Indian Army Chief On Pakistan: भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को अब तक की सबसे सख्त चेतावनी दी है। राजस्थान के अनूपगढ़ में उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब भारत किसी भी उकसावे को सहन करने के मूड में नहीं है।
सेना प्रमुख ने चेतावनी देते हुए कहा कि, पाकिस्तान को यह तय करना होगा कि वह दुनिया के नक्शे पर रहना चाहता है या नहीं। जनरल द्विवेदी ने कहा कि भारत ने पहले भी धैर्य दिखाया है, लेकिन भविष्य में आतंकवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनका बयान पाकिस्तान के लिए सीधे अल्टीमेटम की तरह है।

अब संयम का समय बीत चुका है- सेना प्रमुख
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का बयान बेहद अहम माना जा रहा है। राजस्थान के अनूपगढ़ में आयोजित 'ऑपरेशन सिंदूर 1.0' के दौरान उन्होंने साफ कर दिया कि अब संयम का समय बीत चुका है। भारत ने काफी संयम बरता था। लेकिन आगे ऐसा नहीं होगा। उनका कहना था कि भारत की नीति साफ है, शांति तभी संभव है जब पाकिस्तान राज्य प्रायोजित आतंकवाद (state-sponsored terrorism) को पूरी तरह खत्म करे।
ये भी पढ़ें: Russia ने भारत के विरोध के बावजूद Pakistan को दिया RD-93MA टर्बोफैन इंजन, क्यों नहीं मानी बात?
भारत की बदलती आक्रामक रणनीति
जनरल द्विवेदी ने पाकिस्तान के सामने साफ शर्त रखी आतंकवाद बंद करो, वरना अपने अस्तित्व पर सवाल खड़ा करने के लिए तैयार रहो। यह बयान न सिर्फ एक चेतावनी है, बल्कि भारत की बदलती आक्रामक रणनीति को भी दर्शाता है।
भारत ने पहली बार इस स्तर पर सीधे तौर पर पाकिस्तान के अस्तित्व को चुनौती दी है। यह दिखाता है कि अब नई दिल्ली न केवल आतंकवाद के खिलाफ सख्त है, बल्कि उसकी सहनशीलता पूरी तरह समाप्त हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: India Pakistan News: 1968 चला आ रहा Sir Creek विवाद, पाकिस्तान ने हर बार अड़ाई टांग, क्या है समाधान? Explained
ऑपरेशन सिंदूर में बड़ी सफलता: IAF चीफ का खुलासा
वहीं भारतीय वायुसेना प्रमुख ए.पी. सिंह ने 93वें एयर फोर्स डे समारोह में पाकिस्तान को करारा संदेश दिया। उन्होंने बताया कि हालिया ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान के कई अहम एयरफील्ड और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया और उसे भारी नुकसान पहुंचाया।
एयर चीफ ने बताया कि भारतीय हमले ने पाकिस्तान के राडार सिस्टम, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, हैंगर और रनवे को गंभीर क्षति पहुंचाई। उनके अनुसार, भारत के पास ऐसे सबूत हैं कि उस दौरान पाकिस्तान का एक C-130 क्लास का विमान और 4-5 फाइटर जेट्स, जिनमें ज्यादातर F-16 शामिल थे, निशाने पर आए।
पाकिस्तान के दावों पर तंज
पाकिस्तान द्वारा 15 भारतीय जेट्स गिराने के दावे पर एयर चीफ ने तंज कसते हुए कहा, 'ये सब मनोहारी कहानिया हैं। अगर उन्हें सचमुच विश्वास है कि उन्होंने हमारे 15 जेट्स गिरा दिए, तो वे उस विश्वास में ही रहें और अगली बार लड़ाई में मेरी सूची से 15 जेट्स कम गिन लें।'












Click it and Unblock the Notifications