काबुल में आतंकियों ने भारतीय समेत की दो की हत्‍या, इंटरनेशनल फूड कंपनी में करते थे काम

अफगानिस्‍तान के काबुल में जिन तीन लोगों का अपहरण गुरुवार को सुबह किया गया था, उनकी हत्‍या कर दी गई है। इसमें एक भारतीय भी शामिल है। अफगान पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एक भारतीय, एक मलेशियाई और मैसोडेनिया के एक नागरिक का तड़के अपहरण कर लिया गया था।

काबुल। अफगानिस्‍तान के काबुल में जिन तीन लोगों का अपहरण गुरुवार को सुबह किया गया था, उनकी हत्‍या कर दी गई है। इसमें एक भारतीय भी शामिल है। अफगान पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एक भारतीय, एक मलेशियाई और मैसोडेनिया के एक नागरिक का तड़के अपहरण कर लिया गया था। इनके शव काबुल के मुससाही जिले में मिले हैं। टोलो न्‍यूज ने अफगान पुलिस के हवाले से इस घटना की पुष्टि कर दी है।

kabul-afghanistan

सबसे बड़ी फूड कंपनी के साथ काम करते थे तीनों

सुरक्षा अधिकारियों और एक डिप्‍लोमैट की ओर से बताया गया है कि आतंकियों ने एक इंटरनेशनल फूड कंपनी में काम करने वाले तीन विदेशी नागरिकों का अपहरण कर लिया था। बाद में इनकी हत्‍या कर दी गई। काबुल में एक सीनियर डिप्‍लोमैट ने बताया कि तीनों नागरिक अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल में दुनिया के दूसरे नंबर की फूड एंड केटरिंग सर्विस कंपनी सोडेक्‍सो में काम करते थे। काबुल पुलिस के प्रवक्‍ता हशमत स्‍तानकजाई ने न्‍यूज एजेंसी रायटर्स को बताया है कि एक भारतीय, एक मलेशियाई और मैसोडेनिया के एक नागरिका का अपहरण कर लिया गया था और बाद में इनकी हत्‍या कर दी गई। इनके शव पुलिस को मिल गए हैं। इनके आईडेंटिटी कार्ड इनके शव के पास ही पुलिस को बरामद हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+