'वोट फॉर मोदी' के लिए अमेरिका से आएगा फोन

narendra modi
वाशिंगटन। भारत का आगामी लोकसभा चुनवा ना केवल भारत के लिए बल्कि विदेशियों के लिए भी कौतुहल का विषय बना हुआ है। अमेरिका, ब्रिट्रेन जैसे देश भी भारत पर नजरें गड़ाए हुए है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीताने के लिए भारतीय-अमेरिकियों ने भी कमर कस ली है। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के लिए समर्थन जुटाने के लिए अमेरिका में बसे भारतीयोम ने नई मुहिम शुरु की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की चुनावी प्रचार रणनीति का इस्तेमाल .ये लोग मोदी के लिए जन समर्थन जुटाने के लिए कर रहे है। ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी ने भारतीय-अमेरिकी स्वयंसेवकों का एक दल तैयार करने का फैसला किया है जो भारत में अपने दोस्तों और परिजनों को फोन कर मोदी का समर्थन करने का आग्रह करेगा।

ओएफबीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पटेल के मुताबिक एक स्वयंसेवक द्वारा 200 कॉल करने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अमेरिका में मिशन 2014-भाजपा 272 प्लस के लिए काम करने के लिए हजारों स्वयंसेवक तैयार हो रहे हैं। इन अभियान में से कई भाजपा के प्रचार के लिए भारत भी जाएंगे।

इस पूरे मिशन का उद्देश्य मोदी को अगला प्रधानमंत्री बनाना है। सोशल मीडिया, शोध और विश्लेषण, आइटी और वेब, युवा और महिला कल्याण जैसे क्षेत्रों में काम करने के लिए ओएफबीजेपी कई समितियों का गठन करेगी। इस मिशन से प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकी शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+