भारतीय मूल के राजा चारी अमेरिका के ब्रिगेडियर जनरल बनेंगे, बाइडेन ने किया नामित, जानें कौन हैं?
राजा चारी ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए नासा स्पेसएक्स क्रू-3 मिशन के कमांडर के रूप में भी काम किया है और वो अंतरिक्ष यात्री भी रह चुके हैं।

Raja Chari US: भारतीय मूल के एक और व्यक्ति ने अमेरिका में इतिहास रच दिया है और राजा चारी अमेरिका के ब्रिगेडियर जनरल बनाए गये हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को कहा है, कि भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री राजा चारी को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वायु सेना ब्रिगेडियर जनरल के पद के लिए नामित किया है। किसी भारतीय मूल के व्यक्ति के लिए अमेरिका में इतने बड़े पद पर जाना गर्व की बात है।

राजा चारी ने रचा इतिहास
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है, कि इस नियुक्ति को अमेरिकी सीनेट अंतिम रूप देगा, जो सभी वरिष्ठ नागरिक और सैन्य नियुक्तियों को मंजूरी देती है। विदेश विभाग ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है, कि "अमेरिकी वायुसेना के कर्नल, राजा जे चारी को ब्रिगेडियर जनरल के पद पर नियुक्ति के लिए नॉमिनेट किया गया है। राजा चारी वर्तमान में नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के क्रू -3 कमांडर और अंतरिक्ष यात्री हैं, जो फिलहाल जॉनसन स्पेस सेंटर, टेक्सास में अपनी सेवाएं दे रहे हैं"। आपको बता दें, कि राजा चारी को जो रैंक मिला है, वो अमेरिकी एयरफोर्स का वन स्टार जनरल पोस्ट है। ये पोस्ट कर्नल के ऊपर और मेजर जनरल के नीचे होता है।

कौन हैं राजा चारी?
राजा चारी का जन्म संयुक्त राज्य अमेरिका के मिल्वौकी में हुआ था, लेकिन वो सीडर फॉल्स, आयोवा को अपना गृहनगर मानते हैं। उन्होंने आयोवा के वाटरलू में कोलंबस हाई स्कूल में पढ़ाई की और फिर उन्होंने हॉली शेफ्टर चारी से शादी की है और इस जोड़े के तीन बच्चे हैं। उन्होंने कोलोराडो में यूएस वायु सेना अकादमी से एस्ट्रोनॉटिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री और कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एरोनॉटिक्स और एस्ट्रोनॉटिक्स में मास्टर डिग्री प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने यूएस नेवल टेस्ट पायलट स्कूल, मैरीलैंड, और फोर्ट लीवेनवर्थ, कंसास में यूएस आर्मी कमांड और जनरल स्टाफ कॉलेज से स्नातक किया है।
Recommended Video


नासा में बड़े ओहदे पर हैं राजा चारी
राजा चारी ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए नासा स्पेसएक्स क्रू-3 मिशन के कमांडर के रूप में भी काम किया है, जिसे 10 नवंबर 2021 को लॉन्च किया गया था। उन्होंने पृथ्वी पर लौटने से पहले आईएसएस में अभियान 66 और 67 के हिस्से के रूप में अपनी सेवा दी थी। पिछले साल 6 मई को और अंतरिक्ष की कक्षा में 177 दिन बिताने वाले चार अंतरराष्ट्रीय दल के साथ अमेरिकी एजेंसी के तीसरे लंबी अवधि के कॉमर्शियल चालक दल में रहकर मिशन को पूरा किया था।












Click it and Unblock the Notifications