अमेरिका में भारतीय मूल के दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत
जॉर्जिया। अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में एक भारतीय मूल के नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी, वहीं एक अन्य शख्स के घायल होने की पुष्टी की गई है। अमेरिका में दो बच्चों के पिता 44 साल के परमजीत सिंह को बर्नेट फेर्री रोड़ के हाई टेक क्विक स्टॉप पर उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना इसी सप्ताह मंगलवार की बताई जा रही है, जहां शूटिंग के दौरान ही परमजीत की मौत हो गई।

परमजीत की हत्या के बाद, गनमैन एक दूकान में घुसा और पार्थे पटेल से पैसे छीन कर उसे भी गोली मार दी। पुलिस के मुताबिक 30 साल के पार्थे की हालात गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी लामर राशद निकॉलसन को कई लुटमार और हत्या समेत कई मामलों में गिरफ्तार कर लिया है।
फ्लॉइड काउंटी पुलिस मेजर जेफ जॉन्स ने कहा कि मामले जांच की जा रही है और हत्या का कारण ढूंढने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, निकॉलसन ने परमजीत पर तीन बार गोली चलाई थी। परमजीत के भाई ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आठ साल पहले परमजीत काम के लिए यहां आया था।












Click it and Unblock the Notifications