US राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हुआ एक और भारतवंशी, विवेक रामास्वामी बोले- चीन का खेल खत्म करेंगे

रामास्वामी ने 'फॉक्स न्यूज' पर टकर कार्लसन के प्राइम टाइम शो में इंटरव्यू के दौरान दौड़ में शामिल होने की घोषणा की। वे रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी का दावा पेश करने वाले दूसरे भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं।

Vivek Ramaswamy has launched his 2024 presidential bid

Image: Oneindia

भारतवंशी विवेक रामास्वामी ने साल 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी का ऐलान किया है। इसके साथ ही वह इस पद के लिए नामांकन करने की रेस में दूसरे भारतवंशी हो गए हैं। रामास्वामी ने 'फॉक्स न्यूज' पर टकर कार्लसन के लाइव प्राइम टाइम शो में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को टक्कर देने की घोषणा की। वह रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी का दावा पेश करने वाले दूसरे भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं। कुछ ही दिन पहले भारतीय मूल की ही निक्की हेली ने भी 2024 का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर हामी भरी थी।

विचार आधारित कैंपन पर जोर

टेक उद्यमी विवेक रामास्वामी ने 'योग्यता वापस लाने' और 'चीन पर निर्भरता समाप्त' करने के चुनावी वादे के साथ अपनी यह दौर शुरू की है। 37 वर्षीय विवेक रामास्वामी के माता-पिता केरल से आकर अमेरिका में बस गए थे। उन्होंने ओहियो में एक विद्युत संयंत्र में काम किया है। विवेक रामास्वामी एक करोड़पति बिजनेसमैन हैं और अमेरिका के राज्य आइओवा में वह अपनी उम्मीदवारी के प्रचार को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह विचार आधारित कैंपेन शुरू करने पर फोकस कर रहे हैं।

चीन पर निर्भरता खत्म करने की कही बात

विवेक रामास्वामी ने फॉक्स चैनल पर साक्षात्कार के दौरान कहा कि फिलहाल हम पहचान की संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने 'वोकिज्म' को एक राष्ट्रीय खतरा बताया है। विवेक ने कहा, "आज रात मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि मैं इस देश में आर्दर्शों को पुर्नजीवित करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति पद की दौड़ में हूं।" उन्होंने कहा कि इस देश में एक बार फिर से योग्यता को वापस लाने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने चीन को बड़ा खतरा बताते हुए इस देश पर से निर्भरता खत्म करने की भी वकालत की।

बायोटेक कंपनी के मालिक हैं रामास्वामी

विवेक रामास्वामी के पिता एक जनरल इलेक्ट्रिक इंजीनियर थे और भारत के केरल से अमेरिका में बस गए थे। रामास्वामी की मां एक मनोचिकित्सक थी। रामास्वामी की जन्म अमेरिका सिनसिनाटी में हुआ। हावर्ड और येले यूनिवर्सिटी से पढ़े विवेक रामास्वामी की संपत्ति 500 मिलियन डॉलर के करीब है। विवेक रामास्वामी एक बायोटेक कंपनी के मालिक हैं। दूसरी पीढ़ी के भारतीय अमेरिकी रामास्वामी ने 2014 में रोइवेंट साइंसेज की स्थापना की और 201 के सबसे बड़े बायोटेक आईपीओ का नेतृत्व किया।

Recommended Video

    Donald Trump की जगह लेना चाहती है Nikki Haley: Political Experts | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+