अमेरिका में भारतीय मूल के डॉक्टर का डंका, विवेक मूर्ति बने जो बाइडेन के सर्जन जनरल
भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर विवेक मूर्ति को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का सर्जन जनरल नियुक्त किया गया है।
वाशिंगटन: अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों का डंका लगातार बज रहा है। अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति कमला हैरिस भारतीय मूल की हैं तो राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रशासन में 30 से ज्यादा बड़े पदों पर भारतीय मूल के लोगों की नियुक्ति की गई है। इस बार मेडिकल फील्ड में भी भारतीय मूल के विवेक मूर्ति ने अपना परचम लहराया है। विवेक मूर्ति को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के सर्जन जनरल के पद पर नियुक्त किया गया है।
Recommended Video

विवेक मूर्ति बने बाइडेन के सर्जन जनरल
भारतीय मूल के विवेक मूर्ति को राष्ट्रपति जो बाइडेन का सर्जन जनरल नियुक्त किया गया है और उन्हें अमेरिकी सीनेट में दोनों पार्टियां का समर्थन हासिल हुआ है। वोटिंग के बाद विवेक मूर्ति के नाम पर मुहर लगा दी गई। विवेक मूर्ति के पक्ष में 57 वोट पड़े तो उनके खिलाफ 43 सीनेटर्स ने वोट डाला। यानि, रिपब्लिकन पार्टी के भी 7 सीनेटर्स ने विवेक मूर्ति के पक्ष में वोट डाला है। विवेक मूर्ति ऐसे समय में अमेरिका की राष्ट्रपति के जनरल सर्जन पद पर नियुक्त किए गये हैं जब पूरा अमेरिका कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहा है। विवेक मूर्ति राष्ट्रपति जो बाइडेन का सर्जन जनरल नियुक्त होने से पहले पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रशासन में भी काम कर चुके हैं। ओबामा प्रशासन में भी उन्होंने सर्जन जनरल के तौर पर ही काम किया था। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद उन्हें पद से हटना पड़ा था।

बाइडेन के करीबी हैं विवेक मूर्ति
डॉक्टर विवेक मूर्ति अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेहद करीबी माने जाते हैं और इससे पहले विवेक मूर्ति जो बाइडेन के कोरोना वायरस सलाहकार बोर्ड के सह-अध्यक्ष के तौर पर काम कर चुके हैं। कोरोना वायरस ने विवेक मूर्ति के परिवार के भी कुछ लोगों को अपना शिकार बनाया है, लिहाजा वो कोरोना वायरस की गंभीरता को बहुत अच्छे से समझते हैं। उन्होंने अमेरिकी सीनेटर्स के सामने कहा कि वो अमेरिका के आम लोगों को कोरोना वायरस की गंभीरता समझाना चाहेंगे और विज्ञान के आधार पर लोगों की रक्षा करना चाहेंगे। हालांकि, उन्होंने ये भी माना कि उनके सामने अमेरिकी लोगों को मास्क पहनाना बड़ी चुनौती होगी।

सीनेटर्स का जताया आभार
राष्ट्रपति जो बाइडेन का सर्जन जनरल नियुक्त होने के बाद विवेक मूर्ति ने सीनेटर्स के सामने आभार जताया और कहा कि सर्जन जनरल के तौर पर फिर से अमेरिकी लोगों की सेवा करने का मौका उन्हें मिल रहा है, लिहाजा वो इस बात के लिए सीनेटर्स का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से अमेरिका कोविड-19 की वजह से काफी मुश्किल हालातों से जूझ रहा है और वो चाहेंगे कि अमेरिका को इस संकट से निकालकर आने वाली पीढ़ी के लिए एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें। रिपब्लिकन पार्टी के भी 7 सीनेटर्स ने विवेक मूर्ति के नाम का समर्थन किया है।












Click it and Unblock the Notifications