फ्लाइट में नाबालिग के सामने गंदा काम, FBI ने भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर को किया गिरफ्तार, जानिए कौन है?
Indian American doctor Arrested by FBI:अमेरिका में एक फ्लाइट में सफर करते वक्त एक नाबालिग के सामने गंदी हरकत करने के आरोप में एक भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय अमेरिकी डॉक्टर डॉ. सुदिप्तो मोहन्ती को एफबीआई ने अरेस्ट कर लिया है।
भारतीय अमेरिकी डॉक्टर डॉ. सुदिप्तो मोहन्ती के ऊपर 14 साल की लड़की के साथ हस्तमैथुन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है, कि ये मामला पिछले साल का है, जब डॉक्टर डॉ. सुदिप्तो मोहन्ती, हवाई से बोस्टन का सफर कर रहे थे।

भारतीय मूल का डॉक्टर गिरफ्तार
आधिकारिक ट्वीट में, एफबीआई बोस्टन ने गिरफ्तारी के बारे में ट्वीट किया है, जिसमें कहा गया है, कि वह पिछले साल हवाई से बोस्टन जाने के दौरान फ्लाइट के अंदर में 14 वर्षीय लड़की के सामने कथित तौर पर अश्लील हरकतें कर रहा था। हालांकि, बोस्टन में संघीय अदालत में पेशी के बाद डॉ. सुदिप्तो मोहन्ती रिहा कर दिया गया है।
दोषी साबित होने पर डॉ. सुदिप्तो मोहन्ती को 90 दिनों की जेल और उसके बाद एक साल की निगरानी में रिहाई और 5,000 डॉलर तक के जुर्माने की सजा दी जा सकती है।
गुरुवार को बोस्टन संघीय अदालत में मामले में दायर एक हलफनामे में कहा गया है, डॉ. सुदीप्त मोहंती, जिनकी उम्र 33 वर्ष है और जो कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में रहते हैं, वो 27 मई 2022 को हवाईयन एयरलाइंस की उड़ान में अश्लील काम कर रहे थे। होनोलूलू से बोस्टन की फ्लाइट के दौरान वो 14 साल की लड़की के सामने उसने अश्लील हरकतें कर रहा था।
नाबालिग लड़की का आरोप है, कि फ्लाइट करीब 5 घंटे बाद मोहंती ने खुद को कंबल से ढक लिया और उसे अपनी गर्दन तक खींच लिया। इस समय, उसने उसके पैर को ऊपर-नीचे उछलते हुए देखा। इसके तुरंत बाद, कंबल खिसक गया, जिससे पता चला कि मोहंती की पैंट की ज़िप खुल गई थी, जिससे उनका निजी अंग कंबल से बाहर आ गया।
लड़की ने कहा, कि ये काफी घृणित, अश्लील और असहज वाकया था और वो फौरन किसी दूसरे सीट पर चली गई।
घटना के दौरान, मोहंती एक महिला साथी के बगल में बैठे थे, जो उनके कंधे पर सिर रखकर सोई थी। फ्लाइट के बोस्टन पहुंचने के बाद, नाबालिग ने अपने परिवार को परेशान करने वाली घटना के बारे में सूचित किया, जिसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई।
अधिकारियों की रिपोर्ट के मुताबिक, जब सवाल किया गया तो मोहंती ने जवाब दिया, 'मुझे इसकी कोई याद नहीं है।'
कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी जोशुआ लेवी ने इनिशियल कोर्ट में उपस्थिति के बाद एक बयान में कहा, कि'हर किसी को, विशेष रूप से बच्चों को, यात्रा करते समय अभद्र आचरण का सामना न करने का पूर्ण अधिकार है।'
एफबीआई के बोस्टन डिवीजन के कार्यवाहक स्पेशल एजेंट प्रभारी क्रिस्टोफर डिज़ेना ने एक सख्त बयान जारी कर इस कृत्य को "निंदनीय" बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया, कि गिरफ्तारी से स्पष्ट संदेश जाता है, कि एफबीआई विमान पर किए गए अपराधों को गंभीरता से लेती है, जिसमें कथित यौन दुर्व्यवहार से लेकर हमला, फ्लाइट क्रू के साथ हस्तक्षेप और चोरी तक कई अपराध शामिल हैं।
कौन हैं सुदीप्त मोहंती
चार्जिंग दस्तावेज़ों के अनुसार, मोहंती एक इंटरनल मेडिसीन एंड प्राइमरी देखभाल डॉक्टर हैं और बोस्टन में प्रैक्टिस करते हैं।
आरोप है कि 27 मई 2022 को मोहंती एक महिला साथी के साथ होनोलूलू से बोस्टन जा रही हवाईयन एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार थे। कथित तौर पर मोहंती, अपने दादा-दादी के साथ यात्रा कर रही एक 14 वर्षीय नाबालिग के सामने वाली सीट पर बैठे थे और इसी दौरान उन्होंने अश्लील हरकतें की।












Click it and Unblock the Notifications